भारतीय नाई समाज द्वारा नगर सभापति को जिले में कर्पूरी ठाकुर का प्रतिमा बनाने हेतु दिए आवेदन
बिहार के गौरव पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का जिले में एक भी प्रतिमा नही – पाण्डव कुमार
कर्पूरी ठाकुर जी का प्रतिमा व उनके नाम से कमरा बनाए जाने की मांग की गई
Jna।पी के ठाकुर
पत्रकार नगर,खगड़िया। नगर सभापति अर्चना कुमारी को भारतीय नाई समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर ,जिला महासचिव सह प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, संगठन मंत्री रंजन ठाकुर, युवा अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का प्रतिमा व उनके नाम से कमरा बनाए जाने की मांग की गई।नाई समाज के पदाधिकारियों ने कहा बिहार के गौरव पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी का जिले में एक भी प्रतिमा स्थल नही है जिससे उनके सम्मान में उनकी जयंती व पुण्यतिथि यत्र तत्र मनाया जाता है। भारतीय नाई समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर व जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जिले में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 31 फिट का प्रतिमा व भवन बनाए जाने कि मांग की है।
साथ ही इस कार्य में नगर सभापति द्वारा अपने स्तर से पहल करने की अपील की गई। कर्पूरी ठाकुर जी का प्रतिमा जिले मे स्थापित होती है तो न केवल नाई समाज,अतिपिछड़ा समाज आभार प्रकट करेंगे बल्कि समस्त जिला बासी इस कार्य के लिए नगर सभापति का अभात व्यक्त करेंगे।