Homeखगड़िया सदरद्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होंने पर जदयू नेताओं ने दिया वधाई*

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होंने पर जदयू नेताओं ने दिया वधाई*

*द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होंने पर जदयू नेताओं ने दिया वधाई*

पत्रकार नगर,खगड़िया, (हरिशेखर कुमार).21 जूलाई 2022
ओडिसा सरकार की पूर्व मंत्री व झारखंड की राज्यपाल रह चुकी द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होंने पर जदयू नेताओं ने उन्हें वधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।उनके अप्रत्याशित जीत पर जदयू के जिला अध्यक्ष बब्लू कुमार मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती मुर्मू एनडीए के उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं पर देश के माननीय सांसद व माननीय विधायकों ने जात-धर्म और दलगत भावना के दीवारों को तोड़ कर उन्हें भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति निर्वाचित होंने में अपना समर्थन किये हैं।इसके लिए श्री मंडल ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सहित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ देश के सभी सांसदों व विधायकों को वधाई एवं साधुवाद दिया है।उन्होंने कहा कि श्रीमती मुर्मू देश के प्रथम नागरिक के रूप में जन जाति समाज से प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हो भारत के इतिहास में एक नया अध्याय रची हैं।
वहीं दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष व जदयू नेता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को वधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक क्लर्क और शिक्षिका से लेकर मंत्री व राज्यपाल तक के सफर कर चुकी हमारे अनुसूचित जनजाति समाज की बहू-बेटी आदरणीया द्रोपदी मुर्मू देश के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा देश के लोकप्रिय नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी सहित देश के सभी माननीय सांसदों व विधायकों के समर्थन से राष्ट्रपति निर्वाचित होकर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किये हैं।इसके लिए नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी सहित देश के सभी सांसदों व विधायकों को वधाई एवं साधुवाद दिया है।
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होंने पर जदयू के प्रदेश महासचिव साधना देवी, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा,युवा जदयू के प्रदेश सचिव अमित कुमार पप्पू यादव ,दीपक सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, योगेन्द्र सिंह, केदार प्रसाद सिंह,राजू फोगला, निर्मला कुमारी,प्रवक्ता अरविन्द मोहन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाव उद्दीन, जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,रामविलाश महतों, मनोज कुमार सिंह,अजय मंडल, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नीतीश सिंह पटेल,कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश आनंद, चन्दन कश्यप,प्रखण्ड अध्यक्षों में राजनीतिक प्रसाद सिंह, रामप्रकाश सिंह, लोहा सिंह मुखिया, संजय कुमार, शशिशेखर कुमार, श्रीकांत कुशवाहा,प्रवीण चौरसिया, मोहम्मद नासीर इकबाल, युवा नेता मनीष कुमार सिंह, रविश अन्ना,विनय सिंह रोशन,शनिचर सदा, अनुज शर्मा व चन्देश्वरी राम आदि जदयू नेताओंने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें वधाई दिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here