Homeखगड़िया सदर16 जुलाई को दानापुर में होगी भारतीय नाई समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी...

16 जुलाई को दानापुर में होगी भारतीय नाई समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक – पाण्डव कुमार

16 जुलाई को दानापुर में होगी भारतीय नाई समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक – पाण्डव कुमार

पत्रकार नगर,खगड़िया।(पीके ठाकुर)भारतीय नाई समाज की प्रांतीय बैठक दानापुर में होगी। उक्त बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने बताया की भारतीय नाई समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक जायसवाल मैरेज हॉल, दानापुर पटना में पूर्वाहन 9 बजे से होगी। बैठक में संगठन के कार्यो पर विचार विमर्श कर उचित निर्णय लिया जाएगा। साथ ही संगठन की अनुषंगिक इकाई के रूप में अधिवक्ता प्रकोष्ठ का गठन भी किया जाएगा। पाण्डव कुमार ने बताया की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर,कार्यकारिणी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, सचिव नंदकिशोर ठाकुर ,संगठन सचिव अशोक कुमार ठाकुर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रंजन ठाकुर, खगड़िया जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर , कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर,युवा जिलाध्यक्ष राकेश रौशन,बेगूसराय से रामेश्वर ठाकुर ,बैशाली जिलाध्यक्ष नथुनी ठाकुर सहित प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त बैठक में नाई समाज व संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी, सदस्यों व कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया जाता है की उक्त बैठक में ससमय भाग लेकर बैठक को सफल बनाए एवं नाई समाज के विकास में अपनी अहम भूमिका व योगदान दे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here