Homeखगड़िया बिहार खगड़िया15 आयु वर्ग शतरंज खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेतिया रवाना

15 आयु वर्ग शतरंज खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेतिया रवाना

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया अन्डर 15 आयु वर्ग शतरंज खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेतिया रवाना। ऑल बिहार चेस एसोसियन से मान्यता प्राप्त चम्पारण चेस एकेडमी के द्वारा बेतिया में अन्डर 15 बालक, बालिका राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 22 सेपटेम्बर से 24 सेपटेम्बर तक होगा। प्रतियोगिता के द्वारा चयनित प्रथम चार बालक व चार बालिका को नेशनल खेलने के लिए महाराष्ट्र राज्य के जलगांव शहर भेजा जायेगा। जहाँ ये चयनित खिलाड़ी 27 दिसम्बर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक खेलेंगे। इस प्रतियोगिता में खगड़िया के भी पांच खिलाड़ी से अधिक भाग लेने जा रहें हैं। खिलाड़ियों का नाम क्रमशः इस प्रकार है। माधव कुमार यशवन्त, विनित विनायक, आयुष कुमार, मानव कुमार व अनुष्का कुमारी, उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दी है। बाल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रेम कुमार यशवन्त भी साथ जा रहें हैं। श्री यशवन्त ने आगे बताया कि पिछले साल राज्य स्तरीय अन्डर 13 आरा में माधव कुमार यशवन्त ने चौथा स्थान पाया था। कम बुकल्स के कारण दुसरा स्थान पाने से चुक गयें और नेशनल खेलने कि आहर्ता प्राप्त नहीं कर सकें। अन्डर 13 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिर्फ दो का चयन होता है। अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त ने कई मौके पर सिनियर खिलाड़ियों के बीच अच्छा प्रदर्शन किया है। विनित विनायक ,आयुष कुमार, मानव कुमार की गीनती जिले के अच्छे खिलाड़ियों के रूप में की जाती है।वंही पिछले साल अन्डर 15 मुजफ्फरपुर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में केशव कुमार यशवन्त ने पांचवा स्थान पाया, एक स्थान से चुक कर नेशनल खेलने से बंचित रह गए। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामना संदेश देने वाले में नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, सदस्य संजय जैसवाल, अनुज कुमार, खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राज, युगल किशोर, मनोज कुमार राय, फुलेन्द्र कुमार, श्रीनाथ विनायक, केशव कुमार यशवन्त, सौरभ कुमार, बादल कुमार, रविकृष्ण कुमार, भारती कुमारी, नेहा कुमारी, स्नेहा गुप्ता, कोमल कुमारी, दिक्षा रानी सहित जिलेबासी व खेल प्रेमियों ने शुभकामना संदेश भेजा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here