26 नवंबर 2023 खगड़िया बिहार
संविधान दिवस मना, संविधान का पाठकर, संविधान की सुरक्षा करने का लिया संकल्प
“संविधान की सुरक्षा एवं हमारी भूमिका” विषयक विचार गोष्ठी आयोजित
फासीवादी पूंजीवादी साम्राजवादी मनुवादी मनोनुकूल संविधान बनाने के खिलाफ आंदोलन हो तेज – किरणदेव यादव
Jna.प्रभुजी
पत्रकार नगर,खगड़िया। देश बचाओ अभियान, जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय, फरकिया मिशन, किसान मजदूर संघ, ट्रेड यूनियन तथा महिला विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर कोटि-कोटि नमन किया गया तथा संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया एवं संविधान को साक्षी मानकर संविधान, देश, लोकतंत्र, एकता, अखंडता, संप्रभुता, मानवता , मानवाधिकार को बचाने हेतु संघर्ष करने का संकल्प लिया। तथा संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, नफरत मिटाओ, जय भीम, जय भारत, नारों को बुलंद किया गया।
कार्यक्रम में संविधान की सुरक्षा एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी की अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। श्री यादव ने कहा कि फासीवाद पूंजीवाद साम्राज्यवाद मनुवाद मनोनुकूल संविधान बनाने के खिलाफ आंदोलन तेज करने की जरूरत है।
महिला विकास सेवा संस्थान के संरक्षक मधुबाला , मजदूर संगठन के नेता धर्मेंद्र कुमार, किसान नेता डॉक्टर कमल किशोर यादव, गायिका तितली भारती, कालेश्वर ठाकुर, चंद्रशेखर मंडल, मुन्ना रजक, गायत्री देवी , वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविंद वर्मा एवं एन ए पी एम के राज्य संयोजक किरण देव यादव आदि ने कहा कि देश की संविधान पर आज मनुवादियों पूंजीवादी फासीवादी सरकार के द्वारा खतरा मंडरा रहा है। सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन कर आम जनों के हित में संविधान को और वेहतर समृद्ध बनाने एवं संविधान को विकृत करने के खिलाफ जुझारू आंदोलन चलाने का अपील किया।