खगड़िया/मानसी : थाना क्षेत्र अंतर्गत चुकती रेल पुल के समीप सड़क दुर्धटना में शिक्षक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।JNA के अनुसार मृत शिक्षक का नाम विरबल कुमार सिंह के रूप में पहचान हुई।
जानकारी के अनुसार जिले के नवादा गांव चौथम प्रखंड के रहने वाले है जो प्रतिदिन की तरह मध्य विद्यालय रजौड़ा जा रहे थे,जो प्रखण्ड साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय में पदस्थापित थे।मानसी से मिली जानकारी अनुसार मृतक विरबल कुमार सिंह आज सुबह अपने विद्यालय जा रहे थे किन्तु मानसी थाना क्षेत्र के चुकती. पुल के निकल अज्ञात वाहन से उन्हें ठोकर लग गयी, आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल खगड़िया पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की खबर आग की तरह पूरे नवादा गॉंव में फैल गई, मृतक विरबल कुमार सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह,नंदन यादव,अमित सिंह,राजीव कुमार,सुरेश रजक ने उनके आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर कमना की।वहीं कई शिक्षक नेता सरकारी नियमानुसार अनुग्रह राशि परिजनों को देने की मांग की।