Homeराजस्थानश्रीमद्भागवत कथा शरू, कलश यात्रा में उमड़ा महिलाओं का हुजूम

श्रीमद्भागवत कथा शरू, कलश यात्रा में उमड़ा महिलाओं का हुजूम

श्रीमद्भागवत कथा शरू, कलश यात्रा में उमड़ा महिलाओं का हुजूम।

Jna.जे पी शर्मा

जयपुर राजस्थान। गायत्री नगर शिव मंदिर जोड़ला पवार हाउस सीकर रोड स्तिथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ । सुप्रसिद्ध भागवताचार्य श्री रमेश दीक्षित ब्रजवासी द्वारा कथा वाचन की जा रही है जहाँ महिला पुरुष बड़े ही भक्ति भाव से कथा का श्रवण करते देखे गए। समस्त कॉलोनी वासियों ने एकमत होकर कथा का आयोजन किया। भागवताचार्य दीक्षित ने कहा सावन जैसे पुनीत महीने में कथा का महत्व काफी बढ़ जाता है। आगे बताया कि कथा कहने और सुनने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है तथा घर मे सुखशांति का बातावरण पैदा होता है। कथा प्रारंभ होने से पहले विधिवत पूजन किया गया तथा देवताओं का आवाहन किया गया। सभी कॉलोनी वासियों में कथा को लेकर उत्सुकता के साथ अपने अपने कार्य को बखूबी अंजाम देते दिखाई पड़े। इस पुनीत कार्य मे महिलाएं भी पीछे नही रही। सभी ने बढचढ कर भाग लिया एवम कथा का श्रवण किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here