Homeपटनाशुक्रवार को यशवंत सिन्हा पटना में, राजधानी के मौर्या होटल में तीन...

शुक्रवार को यशवंत सिन्हा पटना में, राजधानी के मौर्या होटल में तीन बजे के महागठबंधन के नेताओं से रूबरू होंगे

शुक्रवार को यशवंत सिन्हा पटना में, राजधानी के मौर्या होटल में तीन बजे के महागठबंधन के नेताओं से रूबरू होंगे
ऑन लाईन नेटवर्क/(रवि राज वर्मा) राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश के सियासी दलों में गहमा-गहमी का माहौल है. वहीं एक तरफ एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू लगातार राजस्थान, बिहार और झारखंड के साथ अन्य राज्यों का दौरा कर अपने समर्थन में वोट जुटा रही हैं.जबकि दूसरी ओर एनडीए की सियासी चाल को पंचर करने के लिए विपक्ष भी कई तरह के तिकड़म अपना रहा है.jna के अनुसार यशवंत सिन्हा के शुक्रवार को पटना दौरे को लेकर सामने आया है. सियासी चर्चाओं का बाजार गरम है. कहा जा रहा है कि महागठबंधन के नेता यशवंत सिन्हा के साथ मिलकर एनडीए की सियासी प्लानिंग को पंचर करने की कोशिश करेंगे. लेकिन इसमें कितना कामयाब होंगे, ये कोई नहीं बता रहा है.जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यशवंत सिन्हा पटना पहुंच रहे हैं. उसके बाद वे राजधानी के मौर्या होटल में तीन बजे के करीब महागठबंधन के नेताओं से रूबरू होंगे. उन्हें संबोधित करेंगे और अपने पक्ष में माहौल बनाएंगे. इधर, कहा जा रहा है कि पटना में महागठबंधन ने साफ फैसला लिया है कि मुर्मू की तरफ एक भी वोट नहीं जाएगा और समर्थन यशवंत सिन्हा को दिया जाएगा. हलांकि महागठबंधन के कुछ दल, जैसे की राजद ने अपने प्रदेश कार्यालय में बैठक लेकर इस बात पर सहमति दे दी है यशवंत सिन्हा को वोट देना है. वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि इसी सिलसिले में यशवंत सिन्हा लालू प्रसाद यादव से भी मिल चुके हैं.जबकि, यशवंत सिन्हा को लेकर महागठबंधन में एकजुटता दिख रही है. वहीं एनडीए के कैंडिडेट के आदिवासी और अति पिछड़ा वर्ग से होने को लेकर महागठबंधन के कुछ नेता सुगबुगाहट की रफ्तार में विरोधी स्वर भी बुलंद कर रहे हैं.इधर महागठबंधन के मुर्मू समर्थक नेताओं ने खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन उनका कहना है कि ये बाजी पहले ही महागठबंधन हार चुका है. क्योंकि मुर्मू के पक्ष में पूरा देश है. वहीं तेजस्वी के नेतृत्व में हुई बैठक में कांग्रेस नेता भी पहुंचे थे. जिसमें कांग्रेस के शकील अहमद, माले के सदस्य धीरेंद्र झा, केडी यादव, भाकपा से राम नरेश पांडेय, ललन चौधरी पहुंचे थे. बैठक में राजद नेता सांसद मनोज झा, जगदानंद सिंह और आलोक मेहता मौजूद थे. सभी नेताओं ने सिन्हा को समर्थन देने पर सहमति जताई है. सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन के नेताओं के मुताबिक मौर्या होटल में यशवंत सिन्हा का स्वागत किया जाएगा. बैठक में विशेष रणनीति तैयार किये जानें की रुपरेखा तैयार किये जाने की सूचना है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here