Homeखगड़िया सदरविश्व विजेता चक्रवर्ती राजा महान सम्राट अशोक की जयंती समारोह को सफल...

विश्व विजेता चक्रवर्ती राजा महान सम्राट अशोक की जयंती समारोह को सफल बनाये-जदयू

पत्रकार नगर, खगडिया: जदयू कार्यालय कर्पूरी सभागार खगड़िया में पार्टी के निर्देशानुसार आयोजित प्रेस वार्ता को जदयू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने दिनांक 09 अप्रैल 2022 को श्री कृष्ण स्मारक भवन पटना में पार्टी के द्वारा आयोजित विश्व विजेता चक्रवर्ती राजा महान सम्राट अशोक की जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु खगड़िया जिला के सभी प्रखंड से हजारों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं सम्राट अशोक महान के विचारक को चलने की अपील किया है।

सम्राट अशोक की जयंती का आयोजन जदयू ने अपने एक महत्वपूर्ण अन्य संगठन महात्मा फुले समता परिषद् को दिया है। जिसके द्वारा सभी प्रखंड स्तर पर तैयारी जोर शोर से चल रही है। मालूम हो कि 06 महीने पहले एक कथित साहित्यकार ने टिप्पणी कर सम्राट अशोक की छवि को धूमिल करने का असफल प्रयास किया था । सम्राट अशोक ने अखंड भारत पर राज किया इसलिए उनकी ऐतिहासिक देन है, के कारण जदयू उनकी जयंती मना रही है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू,जद यू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह स0वि0प0 उपेंद्र कुशवाहा, एवं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व अन्य वरिष्ठ नेता गण शिरकत करेंगे। मौके पर पार्टी के जिला स्तर के नेता उपस्थित थे।

जिसमें जद यू के जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन जिला उपाध्यक्ष सुनीत कुमार चौधरी,अमित कुमार मंटू,जिला महासचिव प्रमोद कुमार सिंह,मुकेश सिंह कुशवाहा,रामबिलास महतो,उमेश सिंह पटेल,शंकर प्रसाद भगत महात्मा फुले समता परिषद् के जिला के नेता सह जदयू महासचिव रामा शंकर सिंह,पंकज कुशवाहा, व अन्य नेतागण उपस्थित थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here