18.8 C
Khagaria
Thursday, December 7, 2023
बड़ी खबरें :

राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह, फुलपरास में 10 सितम्बर को होगा मंत्रियों, सांसदों व विधायकों का जमावड़ा

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, सांसद करेंगे समारोह का उद्घाटन

फुलपरास(अरविंद वर्मा): अमर शहीद रामफल मंडल राष्ट्रीय पुरस्कार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 10 सितंबर 2022 (रविवार) को एक बजे अपराहन में कर्पूरी भवन के सामने धनिक लाल वाटिका के अंबेडकर मैदान, बेलहा, फुलपरास, मधुबनी में पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए अमर शहीद रामफल मंडल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईo शैलेन्द्र मंडल ने मीडिया से कहा समारोह का उद्घाटन जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी करेंगे।विशिष्ट अतिथि होंगे जनता दल यू, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा, जनता दल यू के प्रांतीय अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पार्षद डॉक्टर मदन मोहन झा, बिहार विधान परिषद के सभापति रामचंद्र पूर्वे, बिहार सरकार के मंत्री वीरेंद्र प्रसाद यादव, ऊर्जा विभाग, मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास विभाग, मंत्री चंद्रशेखर यादव, शिक्षा विभाग, मंत्री संजय झा, जल संसाधन विभाग, मंत्री मदन साहनी, समाज कल्याण विभाग, मंत्री लेसी सिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग, मंत्री समीर कुमार महासेठ, उद्योग विभाग, मंत्री शीला मंडल, परिवहन विभाग, मंत्री संतोष कुमार सुमन, अनुसूचित जाति- जनजाति कल्याण विभाग, मंत्री अशोक चौधरी, भवन निर्माण विभाग, मंत्री मोहम्मद जमा खान, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, दिनेश चंद्र यादव, सांसद मधेपुरा, दिलेश्वर कामत, सांसद सुपौल, रामप्रीत मंडल सांसद, झंझारपुर, डॉ फैयाज अहमद, सांसद राज्यसभा, गुलाम गौस, विधान परिषद, भारत भूषण मंडल, विधायक, लौकहा, मीना कामत, विधायक, बाबूबरही, सुधांशु शेखर, विधायक, हरलाखी, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विधायक, निर्मली, रामविलास कामत विधायक, पिपरा, वीणा भारती, विधायक, त्रिवेणीगंज, अजय कुमार, विधायक, विभूतिपुर (सीपीआईएम), दामोदर रावत, विधायक, झाझा, ललित कुमार मंडल, विधायक, सुल्तानगंज, रत्नेश सदा, विधायक,सोनबरसा, गुंजेश्वर साह, विधायक, महिषी, पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल, पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व सांसद विश्व मोहन मंडल,, पूर्व सांसद, सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधायक, रामनरेश पांडे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, पूर्व अध्यक्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग आयोग सह पूर्व विधान पार्षद उदय कांत चौधरी, पूर्व विधायक जगत नारायण सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार यादव और पूर्व विधायक, भावना झा, पूर्व विधायक शालिग्राम यादव, पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह, पूर्व विधायक सतीश साह, पूर्व विधायक सुबोध राय एवं सभी पूर्व विधायक गण एवं महागठबंधन के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष एवं सभी दल के पद धारक गण के अलावे अमर शहीद रामफल मंडल विचार मंच के सभी राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य गण, प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यगण एवं जिला कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यगण साथ ही अमर शहीद रामफल मंडल, अमर शहीद जुब्बा साहनी एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के भावना से जुड़े देश और प्रदेश स्तर में जितने भी संगठन हैं उसके सभी पदाधिकारीगण, स्थानीय स्तर के प्रमुख लेखकगण सहित आम जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई है। आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ईo शैलेन्द्र कुमार ने कहा निर्धारित समय पर समारोह में अपनी भागीदारी से अमर शहीद रामफल मंडल के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए मंच की तरफ से आमंत्रित कर दिया गया है। समारोह की सफलता के लिए सभी कार्यकर्त्ता काफी सक्रिय हैं।

सम्बन्धित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय खबरें

spot_img

आपके विचार

Manohar on *स्वर्गीय पासवान की स्मृति और आदर्श सदैव प्रेरणादायक:शास्त्री* खगड़िया, 26 अक्तूबर 2022 सदर प्रखण्ड के रानीसकरपुरा निवासी पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी व जदयू नेता समाजसेवी स्मृतिशेष दिवंगत राजेश पासवान के याद में रानीसकरपुरा पंचायत के वार्ड नं 01 स्थित सुशिला सदन के परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंसस प्रतिनिधि रवि कुमार पासवान ने की।जबकि मंच संचालन डॉ0 मनोज कुमार गुप्ता ने किया।सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों तथा शुभचिंतकों के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पासवान की मधुर स्मृति, स्नेह,आदर्श, मार्गदर्शन एवं उनके आशीर्वाद हमसबों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।उन्होंने कहा कि जब कभी भी बरैय और रानीसकरपुरा पंचायत के राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में बेहतर भूमिका निभाने वालों की चर्चा होगी तो उसमें स्वर्गीय पासवान का नाम श्रद्धापूर्वक लिया जाएगा। इस अवसर पर रामपुकार पासवान, रामविलाश पासवान, रामदेव पासवान, चन्दर पासवान, अरूण पासवान, जदयू नेत्री ईशा देवी, रीना देवी, बिभा कुमारी,राजीव पासवान, अमित पासवान, सरोज पासवान, विजय पासवान, जितेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, हरिवंश कुमार, अभिषेक कुमार, वार्ड सदस्या सुशीला देवी,अनोज कृष्ण,चिराग व बिक्रम कुमार आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे