Homeमानसीराजाजान के मिथलेश यादव को अपराधियों ने मारी गोली,रेफर,सनसनी

राजाजान के मिथलेश यादव को अपराधियों ने मारी गोली,रेफर,सनसनी

मानसी,खगड़िया(प्रभु जी)। थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने का प्रकाश में आया है।jna के अनुसार घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय भेजा गया।सूत्रों के अनुसार घटना संध्या छ: बजे का बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार दहिया बोरिया बहियार में अपने घर लौट रहे राजाजान वार्ड- 5 के निवासी विजेंद्र यादव के 22 वर्षीय पुत्र मिथलेश यादव को अपराधियों ने गोली मारने की खबर बिजली की तरह फैल गयी। वहीं घटना का कारण का अब- तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।जबकि गोली लगने के बाद घायलावस्था में युवक मिथलेश यादव को मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द लाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया जबकि परिवार वालों ने बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय ले जाया जा रहा है।इधर घायल युवक के पिता विरेंद्र यादव ने बताया घटना की सुचना मानसी थाना जाकर पुलिस को दे दी गई है।वहीं युवक अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी दो ज्ञात अपराधियों ने गोली चला दिया तथा गोली आंख के सामने वाले हिस्से में लगी वहीं गोली मारने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया। इधर थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया फिलहाल उसे बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।बोले, मिथलेश ने गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान भी किया है ।बोले,अपराधी चौथम थाना क्षेत्र के मलपा गाँव का है। वहीं परिवार में रो रो कर बुरा हाल है।लोगों तरह तरह की चर्चा करते दिखे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here