पूर्व सरपंच अर्जुन प्रसाद यादव के निवास पर हुई बैठक
मधेपुरा (अंसार आलम): चौसा प्रखंड में आज रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के व्यापक सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक पूर्व सरपंच अर्जुन प्रसाद यादव के निवास पर की गई। जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने की उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी को और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाई जा रही है। जिस के क्रम में आज से चौसा प्रखंड क्षेत्र में भी अभियान की शुरुआत की जाती है। पूर्व सरपंच अर्जुन प्रसाद यादव ने बताया कि सभी सक्रिय सदस्य आज से सदस्यता अभियान के मिशन में लग जाना है। जो भी व्यक्ति शिक्षा मन से राजद में जुड़ना चाहते हैं। उसका पार्टी में स्वागत है। बैठक में फारुख अली, मोहम्मद मुमताज,रामजी यादव, प्रवेज अख्तर, अविनाश यादव, विद्यानंद यादव,बौद्ध नारायण यादव, अंगद कुमार यादव, विधान यादव, गुलज़ार,आदि लोग मौजूद थे