नेटवर्क डेस्क,पटना (रितेश राज वर्मा)।बिहार में रमजान के पवित्र महीने में सियासत भी खूब हो रही है। राष्ट्रीय जनता दल की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित करीब सभी राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। राजद ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था।
इससे पूर्व सीएम नीतीश कुमार जब इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे तो उनकी आगवानी खुद तेजस्वी यादव ने की। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी और तेजप्रताप इस दौरान बात करते रहे। वहीं नीतीश के आलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, भाजपा के शाहनवाज हुसैन सहित विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी शामिल हुए। हलांकि वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी पटना में नहीं रहने के कारण इस इफ्तार में शामिल नहीं हुए। इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार करीब 20 मिनट तक रहे। वहीं तेज प्रताप, तेजस्वी संग खुशनुमा माहौल में सीएम बात करते नजए आए। इधर इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री भी शामिल थीं। राजश्री के लिए इस तरह के आयोजन का यह पहला मौका था। एक वक्त ऐसा आया कि राबड़ी देवी अपनी बहू के सिर का पल्लू ठीक करती नजर आईं और इफ्तार पार्टी का केन्द्र बिंदु बना रहा।
बड़ी खबरें :
- बिहार के सभी सीटों पर बसपा आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेगी उन्होंने कहा इंडिया और एनडीए गठबंधन को मात देने के लिए बसपा तैयार है ...
- भरतखंड सहायक थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी के साथ तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया
- बिहार में सभी लोकसभा क्षेत्र सीटों पर बसपा उम्मीदवार खड़ा करेंगी , प्रत्येक वार्ड में बनाऊंगा बसपा का सक्रिय सदस्य– जिला अध्यक्ष
- हैंडलूम विशेषज्ञों की असम में मेगा मीट, पानीपत से कारोबारी पहुंचेंगे
- विश्व सनातन संघ ने कवियों को किया काव्य शिरोमणि उपाधि से सम्मानित
- आरपीएफ पुलिस ने चोरो के गैंग के सात सदस्यों को धर धर दावोचा
- संजय सिंह कुशवाहा पार्टी के मजबूत साथी थे:जदयू प्रदेश अध्यक्ष
- संजय सिंह कुशवाहा पार्टी के मजबूत साथी थे:जदयू प्रदेश अध्यक्ष
- पूर्व विधायक के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी, पूनम ने कहा थैंक्स डॉक्टर
- पूर्व विधायक के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी