Homeपटनामॉंझी के दावत-ए-इफ्तार में जुटे हजारों लोग, मुख्यमंत्री समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं...

मॉंझी के दावत-ए-इफ्तार में जुटे हजारों लोग, मुख्यमंत्री समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं का लगा जमाबड़ा:-हम

पटना। 29 अप्रैल 2022 (शुक्रवार)(रितेश राज)।
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के राष्ट्रीय संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार सरकार में लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के द्वारा दावत-ए-इफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के 12एम स्ट्रैंड रोड पटना आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ दानिश रिजवान के कुशल नेतृत्व में आयोजित की गई ।
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ दानिश रिजवान ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के संरक्षक जीतन राम मॉंझी के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विजय चौधरी, शाहनवाज हुसैन, अवधेश नारायण सिंह, तेजस्वी यादव, संजय गांधी, तेज प्रताप यादव, चिराग पासवान, मुकेश साहनी, मंत्री सुमित सिंह, जामा खान, मो गुलाम रसूल बलियावी, महेश्वर हजारी, आलोक मेहता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एमएम फातमी, प्रिंस राज, जयंत कुमार दफ्तर में शामिल हुए।
डॉक्टर दानिश ने बताया कि मॉंझी के दावत-ए-इफ्तार में आए अतिथियों, मौलानाओं और अल्पसंख्यक समाज के लोगो का स्वागत बिहार सरकार केे मंत्री एवं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 संतोष कुमार सुमन ने किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मॉंझी ने भारत की गंगा जमुनी तहजीब को देश की रूहानी ताकत बताते हुए कहा कि देश आपसी मिल्लत और भाईचारे से चलेगा। आज का दावत-ए-इफ्तार रोजेदारों के और आमलोगों के जीवन में खुशहाली लाए।
डॉक्टर दानिश ने बताया कि इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री सह हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 संतोष कुमार सुमन ने कहा कि इस दावत-ए-इफ्तार में पक्ष-विपक्ष भुलकर हमारे बड़े नेता और कार्यकर्ता साथी शामिल हुए यही कौमी एकता देश को मजबुत करेगा।
हम पार्टी द्वारा आयोजित दावते अवतार में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार मॉंझी, विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ0 अनिल कुमार, विधायक श्रीमती ज्योति देवी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ0 दानिश रिजवान, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष जेपी वर्मा राष्ट्रीय, प्रवक्ता बिहार संगठन प्रभारी दीपक ज्योति, श्याम सुंदर शरण आदि हम नेताओं ने दावते इफ्तार में शामिल होकर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया ।

 

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here