Homeखगड़िया सदरमेनका-कार्तिकेय सदन के सभा कक्ष में गौतम बुद्ध की 2566 वीं जयंती...

मेनका-कार्तिकेय सदन के सभा कक्ष में गौतम बुद्ध की 2566 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

शांति,सत्य -अहिंसा व समता के संदेशवाहक थे महात्मा बुद्ध शास्त्री

खगड़िया सदर: प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत नन्हकू मंडल टोला स्थित मेनका-कार्तिकेय सदन के सभा कक्ष में बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा गौतम बुद्ध की 2566 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसकी अध्यक्षता संविदा कर्मी महा संघ के प्रदेश प्रवक्ता व मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने की।समारोह का उद्घाटन स्थानीय मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर ने कैंडल प्रज्वलित कर व बुद्ध वन्दना के साथ किया। जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने बुद्ध के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।वहीं आचार्य राकेश पासवान शास्त्री एवं राजद नेता मौसम कुमार गोलू के द्वारा पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर, पंचायत समिति सदस्या अमला देवी, उप सरपंच धर्मेन्द्र कुमार यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह, वार्ड सदस्या आराधना कुमारी, कल्पना देवी, आदि जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र, बुके व माला से स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर ने बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने तथा मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत बताया।उन्होंने कहा कि हम शांति-सौहार्द कायम कर सामाजिक विकास की तबेला खड़ा करने के लिए कटिबद्ध हैं।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध के बताये करूणा, मैत्री, शांति-सौहार्द, मानव मूल्य,सत्य- अहिंसा और सामाजिक समता व्यवस्था सहित सम्यक् महात्मन जीवन कला आत्मग्रहण से तथा उनकी शील,समाधि और शिक्षा के मार्ग को अपना कर हीं स्वच्छ,सुन्दर विकसित समाज और राष्ट्र की परिकल्पना कर सकते हैं।श्री शास्त्री ने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने, बाल विवाह , दहेज प्रथा ,नशा सेवन,भ्रूण हत्या, बाल मजदूरी एवं मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने में सभी जनप्रतिनिधियों से सार्थक प्रयास करने का अनुरोध किया।
वहीं राजद नेता मौसम कुमार गोलू ने महात्मा बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डालते हुए मृत्यु भोज वहिष्कार करने पर बल दिया।
समारोह को पंसस अमला देवी, उप सरपंच धर्मेन्द्र कुमार यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह, राहुल कुमार यादव एवं अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर क्रमशः वार्ड सदस्या कल्पना देवी,सनोज साह,सुलेखा देवी,उर्मिला देवी,संत कार्तिक पासवान, उपेन्द्र दास, घोटर यादव, पूर्व वार्ड सदस्य क्रांति देवी,शरद कुमार उर्फ मन्टू, ईशा देवी,कुमारी कीर्ति,सूर्यवंश कुमार, अनुवर्ता कुमारी, मिलन कुमारी, रेशम कुमारी आदि जनप्रतिनिधियों,छात्र-छात्राऐं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here