22.2 C
Khagaria
Wednesday, November 29, 2023
बड़ी खबरें :

मुखिया संघ के अध्यक्ष पप्पू, उपाध्यक्ष सुलेखा, सचिव बबलू,कोषाध्यक्ष इदुम खातुन बनी,बधाई

मुखिया संघ के अध्यक्ष पप्पू, उपाध्यक्ष सुलेखा, सचिव बबलू, कोषाध्यक्ष इदुम खातुन बनी

जगदूत न्यूज चौसा मधेपुरा से मोहम्मद अनसार आलम की रिपोर्ट

प्रखंड मुख्यालय स्थित चौसा पूर्वी पंचायत सरकार भवन में बुधवार को मुखिया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान मुखिया संघ का चुनाव कराया गया। जिसमें प्रखंड के नवनिर्वाचित घोषई पंचायत के मुखिया पप्पू कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष के रूप मनोनीत किया गया। वहीं चुनाव के लिए मुखिया संघ की बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायत के मुखिया में से 11 मुखिया ने भाग लिया। अरजपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया मीरा देवी ने मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष के लिए घोषई के मुखिया पप्पू शर्मा का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सम्मति से उन्हें निर्विरोध मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप मनोनीत किया गया।संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद बैठक में शामिल मुखिया और उनके प्रतिनिधियो ने प्रखंड अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर उनको बधाई दी। इनके अलावे उपाध्यक्ष पद पर चौसा पूर्वी के मुखिया सुलेखा देवी व संगठन के सचिव पद पर फुलौत पूर्वी पंचायत के मुखिया बबलू ऋषिदेव और कोषाध्यक्ष पद पर पैना के मुखिया ईदुम खातून को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। बैठक में मुखिया के अन्य सदस्यों को अपने संघ का सदस्य मनोनीत की गई। इस दौरान प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर जोर रहेगा प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य पूरा किए जाएंगे और नागरिकों की हर संभव मदद की जाएगी स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं प्रमुख फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड के 13 पंचायत के मुखिया के साथ प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा विकास कार्य में बाधा उत्पन्न सहित अन्य मुद्दों पर हम सब एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे।
मौके पर मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि इमदाद आलम, प्रफुल्ल कुमार, मदन मंडल, नीरज सिंह, संजय यादव, अलका रानी, मीरा देवी ,पूनम देवी, शेखर पासवान, विनोद कुमार भारती सहित अन्य आदि मौजूद थे।

सम्बन्धित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय खबरें

spot_img

आपके विचार

Manohar on *स्वर्गीय पासवान की स्मृति और आदर्श सदैव प्रेरणादायक:शास्त्री* खगड़िया, 26 अक्तूबर 2022 सदर प्रखण्ड के रानीसकरपुरा निवासी पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी व जदयू नेता समाजसेवी स्मृतिशेष दिवंगत राजेश पासवान के याद में रानीसकरपुरा पंचायत के वार्ड नं 01 स्थित सुशिला सदन के परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंसस प्रतिनिधि रवि कुमार पासवान ने की।जबकि मंच संचालन डॉ0 मनोज कुमार गुप्ता ने किया।सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों तथा शुभचिंतकों के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पासवान की मधुर स्मृति, स्नेह,आदर्श, मार्गदर्शन एवं उनके आशीर्वाद हमसबों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।उन्होंने कहा कि जब कभी भी बरैय और रानीसकरपुरा पंचायत के राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में बेहतर भूमिका निभाने वालों की चर्चा होगी तो उसमें स्वर्गीय पासवान का नाम श्रद्धापूर्वक लिया जाएगा। इस अवसर पर रामपुकार पासवान, रामविलाश पासवान, रामदेव पासवान, चन्दर पासवान, अरूण पासवान, जदयू नेत्री ईशा देवी, रीना देवी, बिभा कुमारी,राजीव पासवान, अमित पासवान, सरोज पासवान, विजय पासवान, जितेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, हरिवंश कुमार, अभिषेक कुमार, वार्ड सदस्या सुशीला देवी,अनोज कृष्ण,चिराग व बिक्रम कुमार आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे