Homeमुंगेरमुंगेर में भाजपा नेता अरूण यादव उर्फ बड़ा बाबू व पत्नी प्रीती...

मुंगेर में भाजपा नेता अरूण यादव उर्फ बड़ा बाबू व पत्नी प्रीती का आन द स्पाट मौत,मचा कोहराम,चर्चा

मुंगेर में भाजपा नेता अरूण यादव उर्फ बड़ा बाबू व पत्नी प्रीती का आन द स्पाट मौत,मचा कोहराम,चर्चा
मुंगेर JNA.(अजय वर्मा).जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण यादव ने अपनी पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली वहीं दोनों की मौत घटना स्थल पर हो गई। JNA के अनुसार अरुण यादव उर्फ बड़ा वाबू कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा के रहने वाले हैं। हलांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।जानकारों के अनुसार पत्नी मुंगेर नगर निगम की मेयर प्रत्याशी थी। देसी कट्टा से गोली चलने की खबर है। वहीं शाम में दियारे से आने के बाद घोड़े को चारा दिया था फिर कुछ देर बाद ही उक्त घटना हुई। बीजेपी नेता को इलाके में बड़ा बाबू के नाम से प्रचल्लित था।
कमर में लगी मिली कारतूस पेटी (बेल्ट)दिखे।जबकि अरुण यादव शाम में दियारे स्थित अपने खेत देखकर शाम पांच बजे घर लौटे थे। लौटने के बाद घोड़े को चारा दिया। चारा देने के बाद कमरे में चले गए। कुछ देर बार कमरे से दो गोली चलने की आवाज मुहल्ले वालों ने सुनी। गोली लगने के बाद पत्नी कमरे के फर्श पर गिर पड़ी थी औरअरुण यादव बिस्तर पर मृत पड़े मिले।
अरुण यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। कुछ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। लाल दरवाजा स्थित मकान पर अरुण यादव पत्नी के साथ रहते थे, दोनों भाई पास में ही दूसरे मकान में रहते थे। मुहल्ले वालों ने घटना के पीछे पत्नी से विवाद बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।घटना गुरुवार की शाम छह बजे शाम में घर पर हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय पहुंच पडताल मे जुटे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। दंपति की मौत की खबर सुनकर सैकड़ों की संख्या जानने वाले अस्पताल जमाबड़ा लग गया।इधर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।पत्नी से विवाद से टेंसन बना कारण कोतवाली थाना स्थित लाल दरवाजा के रहने वाले अरुण यादव उर्फ बड़ा बाबू ने देसी कट्टे से पहले पत्नी प्रीति कुमारी और फिर खुद को गोली मार ली। दोनों की मौत मौके पर हो गई। अरुण यादव भाजपा ओबेसी मोर्चा के जिला महामंत्री थे। पत्नी इस बार मुंगेर नगर निगम में मेयर पद के लिए संभावित प्रत्याशी थी।वहीं खबर बिजली की तरह फैल गयी।जितनी मुंह उतनी वातें करते दिखे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here