Homeखगड़िया सदरमथार में अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को सुखा राशन एवं पॉलीथिन शीट...

मथार में अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को सुखा राशन एवं पॉलीथिन शीट का वितरण, राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया गया

खगड़िया सदर : जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष के निर्देशानुसार खगड़िया प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मथार गांव में अग्निकांड से पीड़ित परिवारों के बीच जिला परिषद सदस्य सुश्री प्रियदर्शना सिंह, राजस्व कर्मचारी श्री किशोर सिंह एवं अंचल नाजिर श्री चांद आलम द्वारा त्वरित राहत के रूप में सुखा राशन एवं पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया।

विदित हो कि इस अग्निकांड में श्री कारेलाल यादव, सुश्री गुंजन देवी, सुश्री रूगा देवी एवं श्री गोरेलाल यादव का फूस एवं चदरा से निर्मित मकान जलकर राख हो गये थे और मकान के साथ अनाज, कपड़ा, बर्तन, ट्रंक, पलंग, जेवर सहित अन्य घरेलू सामान भी जल गए हैं।
अंचलाधिकारी खगड़िया के अवकाश पर लौटने के बाद इन परिवारों के बीच आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नियत अनुग्रह राशि का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को ₹3000 राशन के लिए, ₹3000 नकद दैनिक व्यय लिए एवं ₹3800 वस्त्र एवं बर्तन के मद में दिए जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक पीड़ित परिवार को कुल ₹9800 की राशि दी जाएगी।
इन परिवारों को त्वरित राहत देते हुए पॉलीथिन शीट एवं अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। प्रत्येक परिवार को सुखा राशन के रूप में चूड़ा, चना एवं चीनी का पैकेट उपलब्ध कराया गया था। गृह क्षति के संबंध में अलग से अनुग्रह की राशि इन्हें प्रदान की जाएगी।
प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं सहायता उपलब्ध करा जाने से इन पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचा है। इन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। कैंप लगाकर इन परिवारों को त्वरित राहत प्रदान किया गया। अपर समाहर्ता मोहम्मद राशिद आलम स्वयं पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री एवं अनुग्रह राशि के वितरण का अनुश्रवण कर रहे थे। अपर समाहर्ता ने कहा कि आपदा विभाग के प्रावधान के मुताबिक हर संभव मदद आपदा पीड़ितों को दी जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here