*वृद्धजनों को निःशुल्क भरण पोषण सेवा की विधिक जानकारी मिलना कबीले तारीफ़ – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन*
JNA/Indu Prabha
खगड़िया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के अशोक में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों तथा कल्याण नियमावली के तहत खगड़िया जिले के खगड़िया एवं गोगरी अनुमंडल में गठित अधिकरण (अनुमंडल पदाधिकारी के अधीनस्थ) एवं जिला में गठित अपील अधिकरण (जिला पदाधिकारी के अधीनस्थ) में नालसा के तहत विधिक सहायता केंद्र की स्थापना की गई है। ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार कुमुद रंजन सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार समाहरणालय तथा अनुमंडल कार्यालय परिसर में विधिक सहायता केंद्र पर पर लीगल वॉलंटियर (पी एल वी) चंपा राय को विगत 05 सितम्बर से आगामी 30 सितम्बर 2023 तक प्रतिनियुक्त किया गया है। इस मीडिया कर्मी ने भरण पोषण अधिकरण केन्द्र, खगड़िया अनुमंडल का मुआयना किया जहां पाया कि पीएलवी चंपा राय बेलदौर के ओम प्रकाश क्रांति (वृद्धजन) की अपनी समस्याएं सुन रही थी और समस्या समाधान निःशुल्क करने के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही थी। मौके पर उपस्थित थे बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार अरूण कुमार वर्मा। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कहा ऐसे केन्द्र खुलने से वृद्ध जनों को निःशुल्क सेवाएं निरंतर मिल रही है, जो कबीले तारीफ है।