22.2 C
Khagaria
Wednesday, November 29, 2023
बड़ी खबरें :

बैरगनिया प्रखंड के मुसाचक पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से अरूण वर्मा. सीतामढ़ी।बैरगनिया प्रखंड के *मुसाचक* पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी पंचायत के आम-आवाम के साथ रूबरू थे। जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा दी गई। स्वयं जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ,जल जीवन हरियाली, मुख्यमंत्री बालक- बालिका प्रोत्साहन योजना ,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ,बिहार में महिलाओं के लिए आरक्षण, मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना,स्वयं सहायता समूह सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गई। उन्होंने कहा कि *महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार ने अद्भुत मिसाल पेश किया है। बिहार सरकार के शानदार आरक्षण नीति के वजह से आज हर क्षेत्र में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। जिलाधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं पूरे देश के लिए एक नजीर है। बिहार समाज सुधार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। अनुरोध किया कि छोटी उम्र में बच्चियों की पढ़ाई पर ध्यान दें। बाल- विवाह एवं दहेज प्रथा का का विरोध करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के गठन से राज के गरीब तबको की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। उनके जीवन में आर्थिक उन्नति एवं खुशहाली आई है। सरकार के सहयोग से जीविका दीदियां अपनी कर्मठता और मेहनत से गुरबत की जिंदगी से निकलकर आर्थिंक उन्नति का पथ प्रशस्त करते हुए एक मिसाल पेश की है।*

*वही पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबों के सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तत्पर है।पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ दायित्व के निर्वहन के प्रति पुलिस प्रशासन गंभीर है। निर्धारित समय अवधि में अपनी समस्या लेकर आप निःसंकोच मिल सकते हैं।अपनी समस्याओं को रख सकते है।*

जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। आम लोगों से विभागवारआवेदन भी लिए गए। बहुत सारे शिकायतों का निपटारा ऑन द स्पॉट किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से मंजू देवी प्रतिज्ञा जीविका संकुल संघ को ₹ 81,50,000 का डमी चेक दिया गया। सतत जीविकोपार्जन के तहत सहज जीविका ग्राम संगठन के द्वारा खुशमुदा खातून को परचून दुकान के लिए एक परचून समान से भरा टोकरी दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न जीविका दीदियों के द्वारा आम लोगों को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक उन्नति के अनुभव को भी साझा किया गया।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ,संबंधित एसडीओ,बीडीओ, स्थानीय माननीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आम लोगों के साथ स्थानीय जन- प्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी फीडबैक भी प्राप्त किए गए एवं उनकी प्रतिक्रियाएं भी ली गई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.Jagdoot.com
Chief Editor Khagaria.
सम्बन्धित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय खबरें

spot_img

आपके विचार

Manohar on *स्वर्गीय पासवान की स्मृति और आदर्श सदैव प्रेरणादायक:शास्त्री* खगड़िया, 26 अक्तूबर 2022 सदर प्रखण्ड के रानीसकरपुरा निवासी पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी व जदयू नेता समाजसेवी स्मृतिशेष दिवंगत राजेश पासवान के याद में रानीसकरपुरा पंचायत के वार्ड नं 01 स्थित सुशिला सदन के परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंसस प्रतिनिधि रवि कुमार पासवान ने की।जबकि मंच संचालन डॉ0 मनोज कुमार गुप्ता ने किया।सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों तथा शुभचिंतकों के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पासवान की मधुर स्मृति, स्नेह,आदर्श, मार्गदर्शन एवं उनके आशीर्वाद हमसबों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।उन्होंने कहा कि जब कभी भी बरैय और रानीसकरपुरा पंचायत के राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में बेहतर भूमिका निभाने वालों की चर्चा होगी तो उसमें स्वर्गीय पासवान का नाम श्रद्धापूर्वक लिया जाएगा। इस अवसर पर रामपुकार पासवान, रामविलाश पासवान, रामदेव पासवान, चन्दर पासवान, अरूण पासवान, जदयू नेत्री ईशा देवी, रीना देवी, बिभा कुमारी,राजीव पासवान, अमित पासवान, सरोज पासवान, विजय पासवान, जितेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, हरिवंश कुमार, अभिषेक कुमार, वार्ड सदस्या सुशीला देवी,अनोज कृष्ण,चिराग व बिक्रम कुमार आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे