Homeखगड़िया सदरबेगूसराय सह खगड़िया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक का खगड़िया परिसदन...

बेगूसराय सह खगड़िया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक का खगड़िया परिसदन में किया गया स्वागत, कल खगड़िया मतदान केंद्र एवं मतदान कर्मियों के डिस्पैच का करेंगे निरीक्षण*

खगड़िया सदर : आज दिनांक 02.04.22 को बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 हेतु बेगूसराय सह खगड़िया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक श्री संजय कुमार सिंह, जो राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक भी हैं, निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने खगड़िया पहुंचे। खगड़िया परिसदन में जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष पुलिस अधीक्षक श्री अमितेश कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।

प्रेक्षक महोदय द्वारा कल विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 की तैयारियों का जायजा करने के लिए खगड़िया मतदान केंद्र का निरीक्षण करेंगे। उनके द्वारा मतदान कर्मियों के डिस्पैच का अवलोकन भी किया जाएगा। उनके क्षेत्र भ्रमण में सहयोग हेतु अपर समाहर्ता श्री शत्रुंजय कुमार मिश्रा को लगाया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here