Homeखगड़िया सदरबिहार के अगले मुख्यमंत्री चिराग पासवान होगे-शिवराज

बिहार के अगले मुख्यमंत्री चिराग पासवान होगे-शिवराज

पत्रकार नगर, खगडिया (बंटी कुमार).बिहार के अगले मुख्यमंत्री चिराग पासवान जी होगे बिहार की जनता का मिल रहा भरपूर सहयोग एवं आशिर्वाद।उक्त बातें प्रदेश महासचिव सह खगड़िया जिला संगठन सह प्रभारी ईश्वर पासवान उर्फ लाठी सिंह ने खगड़िया आगमन पर जिला कार्यालय बलुआही मे कहीं साथ ही जिला अध्यक्ष शिवराज यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया।उन्होंने कहा कि चिराग पासवान जी की लोकप्रियता से घवराकर सत्ता में बैठे लोग उन्हें दबाने का प्रयास कर रहे है जिसके साथ बिहार बारह करोड़ जनता का आशिर्बाद है उसे झुकाना नामुमकिन है चिराग पासवान जी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होगे।जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा जिले के सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड मे रहकर संगठन का काम करना है कभी भी बिहार में सरकार गिर सकती है और हमलोगों को चुनाव का सामना करना पड़ सकता है।प्रदेश सचिव रतन पासवान ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूर करना होगा तभी लक्ष की प्राप्ति होगी।साथ ही कल एक निजी कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी का खगड़िया आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोड़ शोर से स्वागत किया जाएगा।इस अवसर पर नालंदा जिला अध्यक्ष एस सी एस टी श्रवन पासवान प्रदेश महासचिव नरेश पासवान जिला महासचिव सरुण पासवान, रविन्द्र पासवान सदर प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान जिला सचिव मनीष कुमार उर्फ बौआ जी सदस्यता प्रभारी मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह लेवर सेल जिला अध्यक्ष संजू झा सही दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here