Homeबाँकाबांका में सड़क हादसा, एक की मौत:कटोरिया में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो,...

बांका में सड़क हादसा, एक की मौत:कटोरिया में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 2 यात्री की घायल का इलाज चल रहा है।

बांका(दिलावर अंसारी): में गुरुवार को सड़क हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कटोरिया थाना क्षेत्र की है। रोड किनारे एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है।हादसा कटोरिया बेलहर मुख्य मार्ग पर सतलेटवा मोर के पास की है। मृतक मोहम्मद जफ्फर अंसारी सुईया थाना क्षेत्र के फरगुनिया गांव का रहने वाला था। वह कटोरिया बाजार से घर लौट रहा था। इसके अलावा सुईया थाना क्षेत्र के घुटिया गांव के डब्ल्यू सिंह और उनकी पत्नी अनीता देवी इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है।हादसे के बाद सुईया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here