Homeझारखंडबांका में एक्सयूवी-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत:देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में...

बांका में एक्सयूवी-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत:देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में 12 जख्मी, एक का टूटा पैर, सभी खतरे

देवघर:सुल्तानगंज मुख्य मार्ग स्थित पेकहा गांव के समीप ट्रक और महिन्द्रा एक्सयूभी की जोरदार टक्कर में तीन जख्मी। घटना दिन सोमवार दोपहर की है। महिन्द्रा एक्सयूभी देवघर की ओर से पुजा कर लौट रहा था। तभी बेलहर की तरफ से साहेबगंज की ओर ट्रक जा रहा था इसी बीच पेकहा मोर के समीप देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर महिन्द्रा एक्सयूभी ने अनियंत्रित होकर ट्रक में जोरदार टक्कर मारी। जिसमें करीब पंद्रह यात्री योगेन्द्र प्रासाद उम्र 60 वर्ष, मिथुन कुमार 30 वर्ष, प्रियंका देवी 28 वर्ष, चुन्नी देवी 25 वर्ष, निरंजन साह 45 वर्ष, हेमंत कुमार 14 वर्ष, सोनाक्षी कुमारी 12 वर्ष, पल्लवी कुमारी 06 वर्ष, आदित्य 02 वर्ष, निधि 05 वर्ष, अभिषेक करीब 06 महीने का सभी ग्राम टेकनमा थाना शोरबाजार जिला सहरसा निवासी हैं।वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी पर बैठे शिवम कुमार 07 वर्ष का पैर टूट गया है, योगेन्द्र प्रासाद व मुन्नी देवी जख्मी है। खबर लिखने तक सभी नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र बेलहर में इलाजरत है। मौके पर बेलहर एसआई मृत्युजंय कुमार, एसआई अभय कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों वाहनों को जप्त कर थाना परिसर लाया गया तथा दोनों वाहनों के चालक भागने में सफल हो गया । पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here