Homeभागलपुरबांका में अनियंत्रित बाइक के गिरने से युवक की मौत:ससुराल जाने के...

बांका में अनियंत्रित बाइक के गिरने से युवक की मौत:ससुराल जाने के क्रम में हुई सड़क दुर्घटना, दो सप्ताह पहले ही हुई थी शादी

 

अमरपुर भागलपुर(दिलावर अंसारी):  मुख्य मार्ग के किरणपुर मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कुमारपुर मंडल टोला निवासी दीपक कुमार (23) के रूप में पहचान की गई। दीपक बाइक से अपने ससुराल कामतपुर जाने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हुआ।

जानकारी के अनुसार, दीपक का शादी हाल ही में 2 सप्ताह पूर्व हुई थी। मृतक की पत्नी मौसम कुमारी और मां किरण देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, घटना की खबर सुनकर आसपास के क्षेत्रों में कोहराम मच गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here