Homeमधेपुरापुरैनी में राजद ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को दी श्रद्धांजलि

पुरैनी में राजद ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को दी श्रद्धांजलि

पुरैनी में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को दी श्रद्धांजलि।

पुरैनी में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को दी श्रद्धांजलि।

जगदूत न्यूज पुरैनी मधेपुरा

पुरैनी प्रखंड में राजद कार्यकर्ताओं ने रविवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वीपी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष आनंदी प्रसाद मंडल ने किया।
वहीं राजद प्रखंड अध्यक्ष आनंदी प्रसाद मंडल ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के उन नेताओं में से एक हैं, जिनसे कई ऐसी घटनाएं जुड़ी हुई हैं, जो आज भी याद की जाती हैं। वीपी सिंह ने राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, रक्षा सौदों में घोटाले के खिलाफ सत्ता से विद्रोह किया, जाति व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती दी और सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ आमरण अनशन करके किया। कुछ घटनाएं हमेशा के लिए उनसे जुड़ गई है। वहीं
रामजी यादव ने कहा कि मंडल कमीशन लागू कर वीपी सिंह ने पिछड़ों के साथ न्याय किया। हमें उनके किए हुए कार्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए। युवा मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर पटेल ने कहा कि वर्ष 1989 में मंडल कमीशन लागू होने के 25 वर्ष बीतने के बाद भी पिछड़ी जातियाें की भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो सकी है। वीपी सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर राजद प्रखंड उपाध्यक्ष उपेंदर यादव, रामजी यादव ,अविनाश यादव, रमेश सिंह ,जय राम महतो, करुणा देवी ,विद्यानंद यादव, मोनू कुमार, शिवाजी कुमार, सहित मौजूद रहे।

 

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here