JNA.अजय वर्मा/जगदूत टीम
नेटवर्क डेस्क/गया। पिंडदान के दौरान किए जाने वाले कर्मकांड के लिए भगवान श्रीविष्णु का चरण स्थल प्रमुख है। यह देव परिधि का केंद्र बिदु है। यहां अन्य वेदियों का विस्तार भी है। श्रीविष्णु चरण परिसर में 16 वेदियां हैं। सोमवार को रुद्रपद और ब्रहृापद पिडवेदी पर कर्मकांड करने के लिए पिडदानी पहुंचे। वहीं दमयंती सदन,शास्त्री नगर,मुंगेर से अजय कुमार वर्मा,माधुरी देवी, सिहिल
आनंद,चास,बोकारो,झारखंड से अनिल कुमार वर्मा अपने परिवार के साथ,उदाकिशुनगंज,मधेपुरा से अशोक कुमार वर्मा,बेला कुमारी,बबुआगंज,खगडिया से डॉ० अरबिन्द कुमार वर्मा,इन्दू प्रभा पहूँचे जहां अपने पिता-माता कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा,दमयंती देवी का पिंडदान करने पहूँचे।वहीं गयापाल पुरोहितों की ओर से वैदिक
मंत्रोच्चार के साथ कर्मकांड की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।इससे पहले सूर्योदय के साथ ही पिडदानी फल्गु नदी में स्नान व तर्पण कर हाथ में कर्मकांड की सामग्री लेकर विष्णुपद मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते कुछ ही समय बाद वेदी परिसर पिडदानियों से भर गया।
ओडिशा से आए पिडदानी बरिष्ट पत्रकार डॉ० अरविंद कुमार वर्मा ने कहा, आज सोमबार को कर्मकांड रुद्रपद व ब्रहृापद में कर रहा हूं। दोनों पिडवेदियों पर कर्मकांड करके मन को काफी शांति मिल रही है। दरअसल, यहां जो कर्मकांड हो रहा है, वह सीधे भगवान श्रीहरि के समक्ष हो रहा है। पिडवेदी हाथी के आकार की है, इसमें 16 खंभे बने हैं। पिडदानी अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने को लेकर कर्मकांड करने के बाद पिड को विष्णुचरण पर अर्पित कर रहे थे। माना जाता है कि हाथी के चरण चिह्न में सृष्टि के सभी जीवों के चरण समा जाते हैं। उसी तरह भगवान विष्णु के चरण की गरिमा में सभी देवों व ऋषियों की गरिमा समाहित है। कर्मकांड करने के लिए विष्णुपद मंदिर में प्रवेश को लेकर पिडदानियों की लंबी कतारें लगी थीं। गहन जांच के बाद ही हरेक पिडदानी को मंदिर परिसर में जाने की अनुमति पुलिस-प्रशासन की ओर से दी जा रही थी। साथ ही प्रशासन के सहयोग के लिए गयापाल पंडा समाज के लोग भी लगे थे, ताकि मंदिर में प्रवेश में पिंडदानियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। पिडदानी विष्णुपद मंदिर परिसर स्थित बने मंडप में कर्मकांड कर रहे थे। मंडप में कई पंखे लगे हुए थे, जिससे पिडदानियों को गर्मी का अहसास नहीं हो रहा था। साथ ही नगर निगम की ओर से लगाए गए सफाईकर्मी बार-बार साफ-सफाई का काम कर रहे थे। मंदिर के गर्भगृह की सफाई प्रत्येक घंटे कराई जा थी, जिससे पिडदानियों को विष्णु चरण पर पिड अर्पित करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और परिसर भी स्वच्छ बना रहे।
बड़ी खबरें :
- संविधान दिवस मना, संविधान का पाठकर, संविधान की सुरक्षा करने का लिया संकल्प "संविधान की सुरक्षा एवं हमारी भूमिका" विषयक विचार गोष्ठी आयोजित,जानें
- किसान नेता श्री टुडू ने कहा,अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया का विरोध वही लोग कर रहे हैं जो वर्षो से संस्कृत महाविद्यालय का जमीन जोत रहे थे,बोले, जदयू नेता ड...
- खेल-खेलने में करंट लगने से 8 वर्षीय छात्रा मधु की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम,मुआवजा की मांग,जानें
- फरकिया में 7 दिवसीय गोपाष्टमी मेले की हुई शुरुआत, एडीएम राशिद आलम ने किया उद्घाटन,खगडिया जिला प्रसाशन,जानें
- मधेपुरा DM की कार से सडक दुघर्टना मे मां बच्चे समेत तीन को रौंदा, मौत, गाड़ी छोड़कर डीएम और चालक फरार,सडक जाम,राजस्थान के रहनेवाले हैं, डीएम, जानें
- 135 वे गोपाष्टमी महोत्सव का उद्घाटन आगामी 21 नवंबर को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे एवं आरक्षी कप्तान अमितेश कुमार संयुक्त रूप से करेंगें, उद्धाटन समार...
- अतिसंवेदनशील एवम प्रतिबंधित छ्ठ घाटों को किया गया चिन्हित।छठ व्रतियों से जिलाधिकारी के किया अपील,रहें सावधान,न जाएं गहरे पानी मेंजानें
- काव्यसखा को स्नेहार्पित 'गजल' मीटर=2122--1212--112/22 """"""""""""""""""""""""""""""""" "हादसा भी गजब कयामत है! बख्श दे अब,खुदा अमानत है!1!जानें
- जिलाधिकारी ,पुलिस कप्तान,खगडिया ने जिले के सभी छठ वर्तियो एवं उनके परिवार को महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी है*। वहीं जिला प्रशासन खगडिया द्...
- लक्ष्मी सिनेमा रोड स्थित कवाड़ी दुकान में लगी भीषण आग,मौके पर पहुँचे दमकल कर्मी,जानें