Homeअलौलीपसराहा थाना अंतर्गत पिपरपांति गांव में वार्ड मुखिया बमबम सिंह की गोली...

पसराहा थाना अंतर्गत पिपरपांति गांव में वार्ड मुखिया बमबम सिंह की गोली मारकर हत्या.,जानें

पसराहा थाना अंतर्गत पिपरपांति गांव में वार्ड मुखिया बमबम सिंह की गोली मारकर हत्या.

Jna.हरिशेखर कुमार यादव ब्यूरो चीफ परबत्ता।

गोगरी,खगडिय़ा। अनुमंडल के पसराहा थाना अंतर्गत कोयला पंचायत स्थित पीपरपांति गांव में वार्ड संख्या 6 के वार्ड मुखिया बमबम सिंह को शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में घायल बमबम सिंह को इलाज हेतु मायागंज अस्पताल भागलपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बमबम सिंह गांव के ही पास किसी बैठका पर बैठे हुए थे। जहां पर अपराधियों ने पहले से घात लगाए हुए अचानक उनके ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। जिससे कई गोलियों के मारे जाने से बमबम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। और खून से लथपथ होकर जमीन पर नीचे अचेत हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बमबम सिंह के पिता कालो सिंह भी वार्ड नंबर 6 के वार्ड मुखिया थे।उनका भी तीन साल पूर्व अपराधियों के द्वारा हत्या कर दिया गया था। इधर इस अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पत्रकारों के पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि अपराधी चाहे कोई भी हो उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून को हाथ में लेने वाले दोषी किसी भी स्थिति में बक्से नहीं जाएंगे। इधर परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। आस पास पड़ोस में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here