Homeफुलपरासपरिवहन मंत्री शीला मंडल पटना से समारोह स्थल पहुंच ली तैयारियों का...

परिवहन मंत्री शीला मंडल पटना से समारोह स्थल पहुंच ली तैयारियों का जायजा, दिया आवश्यक निर्देश

शहीद रामफल मंडल को नमन करने बिहार के कोने कोने से पहुंचेंगे अतिथिगण – ईo शैलेन्द्र

फुलपरास(अरविंद वर्मा): शहीद रामफल मंडल विचार मंच के तत्वावधान में आगामी 10 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह की तैयारियों का जायज़ा लेने पटना से बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल पहुंची। बड़े बड़े पंडाल और मुख्य मंच का भी मंत्री ने मुआयना किया और आवश्यक निर्देश भी दिया। दूसरी तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष ईo शैलेन्द्र मंडल भी जगह जगह घूम घूम कर तैयारियों से जुड़े कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं। आमंत्रित अतिथियों का आना शुरु हो गया है। मुख्य अतिथि की अगुआई के लिए एनसीसी के कैडेटों द्वारा डेमो का प्रर्दशन भी किया गया। पंडालों पर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह तथा उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव की तस्वीरें लगाई जा रही है। मंत्री शीला मंडल की पुत्री श्रेयशी शैल अपने स्तर से मुख्य अतिथि की स्वागत करने की कमान खुद संभाल रखी हैं। मंत्री शीला मंडल ने मीडिया से कहा हम अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहे हैं की शहीद रामफल मंडल राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह के अवसर पर इस फुलपरास की धरती पर बिहार के मंत्री, सांसद, विधायक आदि पहुंच कर शहीद रामफल मंडल को नमन करेंगे। उनके स्वागत में हमलोग लगे रहेंगे। मंत्री शीला मंडल ने कहा सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था भी की गई है। शुभम शेल, सतीश कुमार, धमेंद्र मंडल प्रदेश अध्यक्ष घोघरडीहा,उपेंद्र नारायण कामत प्रखंड अध्यक्ष जेडीयू फुलपरास, भोला सिंह, युवा जदयू नेता फुलपरास, अमरेन्द्र कुमार मधेपुरा, देवकी मंडल पटेल मुंगेर देवेन्द्र मंडल आदि कार्यक्रम की सफलता के लिए एड़ी चोटी की पसीना एक किए हुए हैं। शहीद रामफल मंडल के कुर्वानी पर आधारित गीत के लेखक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ईo शैलेन्द्र मंडल के बयोबृद्ध मुंशी मंडल भी समारोह स्थल पर पहुंच कर सफलता के लिए अपना आशीर्वाद दिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here