Homeअलौलीपत्रकार सुरक्षा कानून बनाने एवं सम्मान सुरक्षा सुविधा हेतु संघर्ष जारी रहेगा...

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने एवं सम्मान सुरक्षा सुविधा हेतु संघर्ष जारी रहेगा – डीपीसी*

12 7 2024 खगड़िया बिहार
*पत्रकार सम्मेलन में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ जिला प्रेस क्लब, खगड़िया का किया गया गठन*

*25 सदस्यीय पदाधिकारी, 15 सदस्यीय कार्यकारणी, कुल 45 सदस्यीय जिला कमेटी का किया गया चुनाव*

*संरक्षक आरएमपी मधुर – किरण देव यादव, संयोजक राजेश सिंहा, अध्यक्ष अरुण वर्मा, उपाध्यक्ष सूरज नारायण भारती, सचिव सुमलेश यादव, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम इंकलाब, मार्गदर्शक अरविंद वर्मा, विधि सलाहकार वासुदेव विधाता, सलाहकार रविकांत चौरसिया सर्वसम्मति से चुने गये*

*पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने एवं सम्मान सुरक्षा सुविधा हेतु संघर्ष जारी रहेगा – डीपीसी*

पत्रकार नगर,खगड़िया। जिला प्रेस क्लब का सम्मेलन रेडक्रॉस के सभागार में हुई जिसमें सोशल पोर्टल चैनल प्रिंट इलेक्ट्रानिक वेब एवं स्वतंत्र मीडिया के जिले भर का 45 पत्रकारों ने भाग लिया।
प्रेस कन्वेंशन की अध्यक्षता अरविंद वर्मा एवं संचालन सूर्यनारायण भारती एवं किरण देव यादव ने किया।
लोकतंत्र की मजबूती हेतु चौथे स्तंभ प्रेस- पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, पत्रकारों को सम्मान सुरक्षा सुविधा देने, बंद पड़े प्रेस क्लब भवन पत्रकारों को सौंपने, पत्रकार हितार्थ कार्य करने, जन समस्याओं को समाधान हेतु उजागर करने, जनता, प्रतिनिधि, प्रशासन, सरकार की आवाजों को संवादसेतु का कार्य करने के उद्देश्य से जिला प्रेस क्लब खगड़िया का गठन किया गया।
जिसमें 25 सदस्यीय पदाधिकारी का चयन किया गया, जिसमें संरक्षक आरएमपी मधुर एवं किरण देव यादव, संयोजक राजेश सिंहा, सह संयोजक विक्रम कुमार सिंह, समन्वयक निकुंज देव जी, सह समन्वयक गीता यादव, विधि सलाहकार वासुदेव विधाता, सलाहकार रविकांत चौरसिया, मार्गदर्शक अरविंद कुमार वर्मा, अध्यक्ष अरुण वर्मा, उपाध्यक्ष सूर्य नारायण भारती, सचिव समलेश कुमार यादव, सहसचिव धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार इंकलाब, सह कोषाध्यक्ष शमशेर सिंह, प्रवक्ता अभिजीत सिंह, संजय कर्ण, मैनेजर विक्रम कुमार शर्मा, कार्यालय प्रभारी रोहित ठाकुर, आनंद राज, मीडिया प्रभारी पांडव ठाकुर, शुभम चौहान सर्वसम्मति से चुने गए।
वहीं नौ सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी चुने गए जिसमें ब्रजेश विभु, पांडव शर्मा, रणजीत सिंहा, राजीव रजक, नीरज कुमार ठाकुर, दीपक पासवान, नीरज शर्मा, सुनील कुमार, राजा सिंह आदि चुने गए।
पत्रकारों ने पत्रकारों पर शोषण दमन अन्याय अत्याचार हत्या झूठा मुकदमा प्रताड़ना के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया तथा समस्या समाधान हेतु संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। कहा कि एकजूटता के बल पर प्रेस क्लब के माध्यम से मीडिया एवं लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। सच्चे अर्थों में पत्रकार हित की लड़ाई हम सोशल पोर्टल चैनल प्रिंट इलेक्ट्रानिक वेब स्वतंत्र मीडिया करते थे करते हैं करते रहेंगे। मौके पर अमरजीत सिंह,सुरेश नायक, कौशल सिंह,प्रभुजी,हरिशेखर यादव,रमेश कुमार सिंह,राजा वर्मा सहित दर्जनों पत्रकार मौजुद थे।

..और यह भी जानें, फिर किया हुआ

सार्वजनिक सूचना
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि ज़िला पत्रकार क्लब एक विशुद्ध गैर राजनीतिक स्वयं सेवी संस्था है जिसमें किसी भी राजनीतिक व्यक्तियों को क्लब की सदस्यता नहीं दी जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर राजनीतिक व्यक्तियों में क्रमशः श्री किरणदेव यादव, श्री सुमलेश यादव तथा श्री धर्मेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से क्लब से विमुक्त किया जाता है। अब, से ये लोग क्लब के न सदस्य रहेंगे और किसी पद पर भी नहीं रहेंगे। इसके अलावा भविष्य में भी राजनीति से जुड़े सदस्यों के बारे में जानकारी मिलने पर उन्हें भी पदच्युत करते हुए क्लब से विमुक्त किया जायेगा।
अरुण कुमार वर्मा
अध्यक्ष
ज़िला प्रेस क्लब (DPC)
खगड़िया
सदास्यता हेतु पात्रता
1. खगड़िया ज़िला निवासी हों।
2. किसी भी दैनिक, साप्ताहिक या मासिक पत्र/पत्रिका के अधिकृत प्रेस प्रतिनिधि हों।
3. इलेक्ट्रोनिक मीडिया, चैनल, न्यूज़ पोर्टल, यूट्यूबर या स्वतंत्र पत्रकार हों।
4. किसी भी राजनीतिक पार्टी के सदस्य नहीं हों।
5. अपराधिक प्रवृत्ति या किसी अपराध में लिप्त नहीं रहे हों, पागल या दिवालिया नहीं हों।
6. एक पत्नी के रहते दूसरी पत्नी नहीं रखते हों।
7. क्लब, सुचारू रूप से संचालित करने हेतु निर्धारित मासिक सदस्यता शुल्क निरन्तर देना अनिवार्य है।
8. पत्रकारिता की आड़ में अवैध कार्यों में संलिप्तता नहीं हो।
9. “पीत पत्रकारिता नहीं करेंगे” की घोषणा करना अनिवार्य है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here