Homeछपरापति की लंबी आयु के लिए की जाती है वट सावित्री की...

पति की लंबी आयु के लिए की जाती है वट सावित्री की पूजा…

नव विवाहित महिला पहली बार वट सावित्री का पूजा कर काफी उत्साहित दिखें….

छपरा(जगदीप कुमार): बिहार  में आज मनाये जा रहे वट सावित्री पूजा…पूजा अर्चना करते काफी उत्साहित हैं महिलाएं..आपको बताते चले की वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास में रहती है। इस वर्ष जो महिलाएं पहली बार वट सावित्री का व्रत रखने जा रही हैं- उन्हें इसके नियम, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए।
ऐसा पौराणिक कथा के अनुसार माना जाता है कि वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिलाओं को सौभाग्यवती का वरदान प्राप्त होता है। यह उपवास ना सिर्फ पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है अपितु अपने घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता भी आती है।आपको इस प्रकार से वट सावित्री पूजा कर रही महिलाएँ में
वट सावित्री व्रत के दिन सुबह-सुबह पूजा की सामान लेकर बरगद के पेड़ के पास आई है। सबसे पहले बरगद के पेड़ को जल अर्पित की।फिर उसके बाद पेड़ पर रोली और कुमकुम का तिलक कर रही थी . फिर कच्चा धागा बांधकर बरगद पेड़ की सात बार घूम रही थी। बरगद के वृक्ष की आरती कर और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते दिखी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here