29.3 C
Khagaria
Thursday, September 28, 2023
बड़ी खबरें :

नाई, कानू, बढ़ई,माली व प्रजापति समाज के बैठक में अनुसूचित जाति में सामिल करने की उठी मांग

नाई, कानू, बढ़ई,माली व प्रजापति समाज के बैठक में अनुसूचित जाति में सामिल करने की उठी मांग।

पत्रकार नगर,खगड़िया।(पीके ठाकुर) शिव शक्ति मोटर्स सभागार चम्पा नगर में राष्ट्रीय पचपौनीयां विकास संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव मक्खन साह व प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता, भीमराव अम्बेडकर , जन नायक कर्पूरी ठाकुर व ज्योतिबा फुले के तेलिय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ,मंच संचालन भारतीय नाई समाज जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर व धन्यवाद ज्ञापन संगठन मंत्री रंजन ठाकुर ने किया।

बैठक मे अर्जुन शर्मा ने कहा की पचपौनीयां समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा मिले। सरकार द्वारा जल्द से जल्द जातिगत जनगणना कराई जाए एवं संख्या अनुसार आरक्षण मिले।
मक्खन साह ने कहा कहा पचपुनिया समाज को सभी सरकार ने केवल ठगने का काम किया। अब समय आ चुका हम् सभी को एक होकर अपने अधिकार की लड़ाई एक मंच से लड़ने की।

उमेश ठाकुर ने कहा पचपुनिया समाज एक होंगें तभी हमारे समाज को सत्ता में भागीदारी मिलेगी। पचपुनिया समाज की विकास तभी होगा जब हमारे बच्चे शिक्षित व संगठित होंगे।

बैठक में भारतीय नाई समाज के जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर,महामंत्री पाण्डव कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर ,मनोरंजन शर्मा ,रंजन ठाकुर, राकेश कुमार रौशन,कृष्णदेव प्रसाद गुप्ता,सिकंदर साह,नेपाली शर्मा,महिला विकास् सेवा संस्थान की संरक्षक मधुबाला देवी,रितेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, गुलाब ठाकुर, पंकज शर्मा,अजय साह,अनिल साह, पिंटू शर्मा, मिथुन शर्मा,नंदकिशोर ठाकुर,भोला शर्मा, राजा गुप्ता,उपेंद्र शर्मा, कुंदन कुमार,रवि रंजन मालाकार, रिंकी कुमारी,मुन्नी कुमारी,रिंकी शर्मा, लाजबन्ति देवी, कपिलदेव शर्मा, संजीत शर्मा,हिमांशु कुमार, रेनू देवी आदि सेकड़ो की संख्या में उपस्थित पचपौनीयां समाज ने भी पाचो जाति नाई,बढ़ई,कानू, कुम्हार,माली के विकास के लिए अपने अपने विचार दिये।
वही बैठक में संगठन विस्तार भी किया गया जिसमेें सर्वप्रथम राष्ट्रीय सचिव रंजन ठाकुर, अधिवक्ता प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर उर्फ़ गुड्डू जी, महासचिव कृष्णदेव प्रसाद गुप्ता, सचिव राजेंद्र साह, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला प्रवक्ता रितेश ठाकुर को बनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

POPULAR NEWS

spot_img

Recent Comments

Manohar on *स्वर्गीय पासवान की स्मृति और आदर्श सदैव प्रेरणादायक:शास्त्री* खगड़िया, 26 अक्तूबर 2022 सदर प्रखण्ड के रानीसकरपुरा निवासी पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी व जदयू नेता समाजसेवी स्मृतिशेष दिवंगत राजेश पासवान के याद में रानीसकरपुरा पंचायत के वार्ड नं 01 स्थित सुशिला सदन के परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंसस प्रतिनिधि रवि कुमार पासवान ने की।जबकि मंच संचालन डॉ0 मनोज कुमार गुप्ता ने किया।सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों तथा शुभचिंतकों के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पासवान की मधुर स्मृति, स्नेह,आदर्श, मार्गदर्शन एवं उनके आशीर्वाद हमसबों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।उन्होंने कहा कि जब कभी भी बरैय और रानीसकरपुरा पंचायत के राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में बेहतर भूमिका निभाने वालों की चर्चा होगी तो उसमें स्वर्गीय पासवान का नाम श्रद्धापूर्वक लिया जाएगा। इस अवसर पर रामपुकार पासवान, रामविलाश पासवान, रामदेव पासवान, चन्दर पासवान, अरूण पासवान, जदयू नेत्री ईशा देवी, रीना देवी, बिभा कुमारी,राजीव पासवान, अमित पासवान, सरोज पासवान, विजय पासवान, जितेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, हरिवंश कुमार, अभिषेक कुमार, वार्ड सदस्या सुशीला देवी,अनोज कृष्ण,चिराग व बिक्रम कुमार आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे
MAKE YOUR OWN WEBSITEJust in 15 minutes!

Don't miss our "End of year 2022 offer".  Avail 20% off on our selected products.