Homeपटनानहीं रहे सुवे के पूर्व मंत्री रमई राम,81 वर्षिय पटना के मेदांता...

नहीं रहे सुवे के पूर्व मंत्री रमई राम,81 वर्षिय पटना के मेदांता हॉस्पिटल में लीअंतिम सांस

नहीं रहे सुवे के पूर्व मंत्री रमई राम,81 वर्षिय पटना के मेदांता हॉस्पिटल में लीअंतिम सांस
नेटवर्क डेस्क/पटना(रितेश राज वर्मा)। बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में पटना के मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसे ली। jna के अनुसार रमई राम काफी दिनों से बीमार थे।
ज्ञात हो कि रमई राम 9 बार विधायक रह चुके हैं। वे लालू और नीतीश सरकार में मंत्री भी रहें है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर जानकारी दी है। वही तेजस्वी यादव ने लिखा “वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे आदरणीय श्री रमई राम जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कर्मठ और समर्पित राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।इधर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दुख जताते हुए कहा कि समाजवादी नेता, मुजफ्फरपुर की बोचहां सीट से 9 बार विधायक, 5 बार बिहार सरकार में रहे मंत्री रहे रमई राम जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।जबकि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रमई राम के निधन पर दुख जताया। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री रमई राम जी का निधन के समाचार से मन दुःखी है। उनका निधन बिहार की राजनैतिक और सामाजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि।बिहार के मंत्री रामसूरत राय ने रमई राम के निधन पर दुख जताते हुए लिखा बोचहाँ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रमईराम जी के आस्मिकनिधन से मर्माहत हूं। आपके निधन से राजनीति क्षेत्र में बहुत बड़ा क्षति है। भगवान श्री चरणों में स्थान दे। हलांकि लगातार शोक संवेदना प्राप्त हो रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here