25.1 C
Khagaria
Thursday, September 21, 2023
बड़ी खबरें :

देश भर से करीब तीन हजार होम्योपैथीक चिकित्सकों ने भाग लिया भाग, डॉ0 करण हुए सम्मानित, * उत्तराखंड में सम्मानित किये जाने पर लोगों ने दिया बधाई*जानें

देश भर से करीब तीन हजार होम्योपैथीक चिकित्सकों ने भाग लिया भाग, डॉ0 करण हुए सम्मानित,

*डॉ0 करण को उत्तराखंड में सम्मानित किये जाने पर लोगों ने दिया बधाई*

*डॉ0 करण सम्मानित हो बढ़ाया खगड़िया का सम्मान:शास्त्री*

JNA.अभिषेक राज
पत्रकार नगर,खगड़िया, 18 मई 2023
राष्ट्रीय होम्योपैथीक कॉन्फ्रेंस गत 14 मई (रविवार) को होम्योपैथीक मेडिसिन बोर्ड उत्तराखंड के द्वारा डॉ0 नित्यानंद स्वामी ऑडियोटॉरियम दून युनिवर्सिटी, देहरादून के सभागार में आयोजित होम्यो कॉन 2023 राष्ट्रीय होम्योपैथीक सेमिनार कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे, एच एम आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 रामजी सिंह एवं बर्नेट होम्योपैथीक प्रा0लि0 के एम डी नीतीश चन्द्र दुबे के द्वारा फिल्मी जगत के जाने माने सिंगर शब्बीर व मंच संचालिका प्रख्यात कवयित्री अनामिका अम्बर इत्यादि के मौजूदगी में होम्योपैथीक चिकित्सा जगत में अपनी सराहनीय योगदान देने वाले खगड़िया जिला के तोफिर गढ़िया (पिपरा)चौथम डॉ0 करण कुमार को होम्यो कॉन 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में देश भर से करीब तीन हजार होम्योपैथीक चिकित्सकों ने भाग लिया।इधर डॉ0 करण के सम्मानित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि होम्योपैथीक चिकित्सक डॉ0 करण कुमार एक बार फिर उत्तराखंड के राजधानी देहरादून में सम्मानित हो खगड़िया जिला का सम्मान बढ़ाया है।ये पूर्व में भी नागपुर में सम्मानित हुए थे।श्री शास्त्री ने डॉ0 करण को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।उन्होंने कहा कि डॉ0 करण कुमार होम्योपैथीक चिकित्सा के क्षेत्र में दिन दूना रात चौगुना प्रगति पथ पर अग्रसर हों।आमजनों को होम्योपैथीक चिकित्सा अपनाने पर बल दिया।डॉ0 करण कुमार के सम्मानित होंने पर जदयू नेता अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह,केदार प्रसाद सिंह,प्रवीण चौरसिया,जिला पार्षद् प्रवीण कुमार, तेलौंछ मुखिया दिव्या कुमारी, पिपरा मुखिया रीना देवी,पूर्व मुखिया प्रो0 तरूण प्रसाद,कनीय वैज्ञानिक डॉ0 अमित कुमार ,पूर्व अंचल अधिकारी सत्यनारायण पासवान,सेवा निवृत्त एचएम रामलखन प्रसाद पासवान, एचएम बालकिशोर पासवान,पूर्व मुखिया राजीव सिन्हा अधिवक्ता,पूर्व मुखिया मनीषा कुमारी,चौथम प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष अशोक राय,अभिनन्दन पासवान, शिक्षक अवधेश पासवान,पूर्व उप मुखिया मनोज कुमार शर्मा, शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार,शिक्षक बालकृष्ण सिंह,शि0 राजेश कुमार, शि0 मनोज कुमार एवं हीरालाल शर्मा आदि गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

यह भी पढ़ें :  25 सितम्बर 2023 को टाउन हॉल, खगड़िया के प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाना
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

POPULAR NEWS

spot_img

Recent Comments

Manohar on *स्वर्गीय पासवान की स्मृति और आदर्श सदैव प्रेरणादायक:शास्त्री* खगड़िया, 26 अक्तूबर 2022 सदर प्रखण्ड के रानीसकरपुरा निवासी पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी व जदयू नेता समाजसेवी स्मृतिशेष दिवंगत राजेश पासवान के याद में रानीसकरपुरा पंचायत के वार्ड नं 01 स्थित सुशिला सदन के परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंसस प्रतिनिधि रवि कुमार पासवान ने की।जबकि मंच संचालन डॉ0 मनोज कुमार गुप्ता ने किया।सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों तथा शुभचिंतकों के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पासवान की मधुर स्मृति, स्नेह,आदर्श, मार्गदर्शन एवं उनके आशीर्वाद हमसबों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।उन्होंने कहा कि जब कभी भी बरैय और रानीसकरपुरा पंचायत के राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में बेहतर भूमिका निभाने वालों की चर्चा होगी तो उसमें स्वर्गीय पासवान का नाम श्रद्धापूर्वक लिया जाएगा। इस अवसर पर रामपुकार पासवान, रामविलाश पासवान, रामदेव पासवान, चन्दर पासवान, अरूण पासवान, जदयू नेत्री ईशा देवी, रीना देवी, बिभा कुमारी,राजीव पासवान, अमित पासवान, सरोज पासवान, विजय पासवान, जितेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, हरिवंश कुमार, अभिषेक कुमार, वार्ड सदस्या सुशीला देवी,अनोज कृष्ण,चिराग व बिक्रम कुमार आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे
MAKE YOUR OWN WEBSITEJust in 15 minutes!

Don't miss our "End of year 2022 offer".  Avail 20% off on our selected products.