Homeबाँकादिन दहाड़े ढ़ाई लाख और बाइक की लूट, अपाची सवार बाइकर ने...

दिन दहाड़े ढ़ाई लाख और बाइक की लूट, अपाची सवार बाइकर ने वारदात की दिया अंजाम

बांका :बिहार के बांका में बदमाशों नें दिन दहाड़े एक पेट्रोल पंप का मालिक से ढ़ाई लाख रुपए लिए। घटना शंभूगंज बाजार के समीप की है। रविवार की दोपहर शंभूगंज बाजार के समीप नहर रोड पर पैट्रोल पंप बरियारपुर (मुंगेर) के मालिक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ढ़ाई लाख रुपए लूट लिए बदमाशों ने पीड़ित कानमोबाइल एक पैशन प्रो बाइक BR51A7900 भी लूट लिए। पैट्रोल पंप के संचालक पुष्पेंद्र कुमार सिंह पिता कैलाश प्रसाद सिंह शंभूगंज के पकरिया गांव के रहने वाले हैं।

बताया गया है कि रामनवमी त्योहार में पूजा अर्चना करने बरियारपुर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहे थे। जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पुष्पेंद्र सिंह भाग कर शंभूगंज थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने रक्षा की गुहार लगाते लाखों रूपए एवं बाइक बरामदगी की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पीड़ित ने बताया कि अपाची बाइक पर सवार तीन युवक घटना स्थल पर पहुंच रूकने का इशारा किया और जबरन बाइक रोक दी। बदमाशों ने गाड़ी का चाबी लेते हुए मोबाइल छिन लिया। बदमाशों ने विरोध करने पर पिस्टल तान कर जान मारने की धमकी दी। जिससे भयभीत होकर बाइक सुपूर्द कर दिया। जिसमें बाइक की डिक्की में ढ़ाई लाख रखा था। बदमाशों के साथ हाथापाई होते देख जब तक स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचते तब तक बाइक सवार बदमाश भागने में सफल हो गया।

वहीं दिन दहाड़े लूट की घटना से बाजार वासियों के अलावा स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। इस घटना के पूर्व बीते वर्ष 4 दिसंबर शनिवार को बाजार स्थित द – भागलपुर कॉपरेटिव बैंक शंभूगंज की शाखा से नकाबपोश पांच – छह बदमाशों ने दिन के उजाले में 18 लाख 41 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस अभी तक अंधेरे में तीर चला रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here