दिलावर अंसारी की रिपोर्ट :
कटोरिया (बांका) : रमजान शरीफ के चांद 02अप्रेल शनिवार को दीदार होने की पुष्टी ओलमा काउंसिल ट्रस्ट बांका के जिला सचिव मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने की उन्होनें कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सो मे रमजान का चांद दिखा चांद दीदार होने पर शनिवार को मस्जिदों में पहली तराबी और रविवार को पहला रोजा होगा। रमजान की इबादत का मुस्लिमों में खास मुकाम है। मुस्लिम पर्व रमजान का पहला रोजा चांद दीदार होने पर रविवार से एक माह के रोजे और इबादतों का दौर शुरु होगा। इस्लाम के पांच अनिवार्य नियमों में से एक रोजा मुस्लिम के लिए (फर्ज)अनिवार्य है। मौसम कैसा भी हो इस माह में रोजा रखना, नमाज अदा करना और पवित्र कुरान को तराबीह की नमाज में सुनना मुस्लिमों के लिए अहम है। मुस्लिम समाज की मान्यता है कि इस माह नेकी का कई गुना सवाब मिलता है। इबादत से राजी होकर खुदा बेपनाह रहमतें बरसाता है मस्जिदों में शनिवार शाम से रमजान की विशेष नवाज अदा की जाएगी।
गर्मी में कड़े इम्तिहान वाला होगा रमजान माह
अल्लाह की इबादत का महीना रमजान जल्द शुरू हो रहा है। इस बार रमजान महीना अकीदतमंदों के लिए कड़े इम्तिहान का रहेगा। वजह, 34 साल बाद ऐसा मौका आया है कि जब रमजान का कोई भी दिन 14घंटे से कम नहीं होगा। रोजा रखने वालों को रोज 14घंटे रोजा रखना होगा। पहला रोजा ही 14 घंटे 12 मिनट का होगा। यह बढ़ते-बढ़ते 21 व 22 अप्रेल को 14घंटे 36 मिनट का हो जाएगा।
इफ्तार का टाइम शाम 6.22 बजे होगा : रमजान माह जल्द शुरू हो रहा है। चैत व बैषाक के बीच रमजान माह होने से समय बढऩे की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक पहले रोजे की सेहरी सुबह करीब 4.29 बजे समाप्त होगी और इफ्तार शाम 6.22 बजे होगा। यानी यह रोजा 14घंटे 12 मिनट का होगा। रमजान में समाजजन नियमित नमाज अदा कर रोजे रखते हैं। महीने क
इस्लामी कलैण्डर का हर महीना हो जाता है एक या दो दिन पीछे, तीन साल में इस्लामी कलैण्डर एक माह पीछे हो जाता है और 36 साल में एक साल का फर्क आ जाता है
मुसलमानों के लिए पवित्र रमजान का महीना शुक्रवार 02अप्रेल को शुरू होने की संभावना है। हालांकि, रमजान में यह तारीख 36 सालों बाद आई है। अब यह तारीख दोबारा 36 सालों बाद आएगी।