5 3 2023 खगड़िया बिहार
*तमिलनाडु में मजदूरों की कथित हत्या, अलगाववाद, क्षेत्रीयवाद के विरुद्ध पुतला दहन*
*कथित तौर पर शहीद मजदूरों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, कथित घटना घोर नींदनीय*
*पूरे देश व राज्य में मजदूरों को काम करने का संवैधानिक अधिकार, मजदूरों की सुरक्षा की गारंटी हो – किरण देव यादव*
*किसान मजदूरों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का किया अपील*
*बिहार में पलायन को रोकने एवं काम हेतु फैक्ट्री खोलने की जरूरत – धर्मेंद्र कुमार*
पत्रकार नगर,खगड़िया*। देश बचाओ अभियान, ऑल इंडिया मिशन ट्रेड यूनियन, भाकपा माले, असंगठित निर्माण कामगार मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में मथुरापुर चौक पर गांधीजी के प्रतिमा के समक्ष तमिलनाडु में मजदूरों के कथित हत्या, रसोई गैस का 50 से 350 रुपए मूल्य वृद्धि, भाकपा माले के विधायक महबूब आलम को भाजपा के विधायक संजय सरावगी द्वारा जिन्ना का औलाद अपशब्द बोलने के विरोध में प्रदर्शन कर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। जिसका नेतृत्व अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव एवं खेत मजदूर किसान सभा के संयोजक धर्मेंद्र कुमार ने किया।
प्रदर्शन में सर्वप्रथम शहीद मजदूरों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीद मजदूर अमर रहे का नारा बुलंद किया।
नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय मिशन ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष किरण देव यादव ने करते हुए कथित घटना की घोर निंदा करते हुए मजदूरों की सुरक्षा करने, शहीद मजदूरों के आश्रितों को 20 20 लाख रुपए मुआवजा देने, घटना की जांच करने, दोषी को गिरफ्तार करने, तामिलनाडु मुख्यमंत्री स्टालिन को इस्तीफा देने, रसोई गैस की कीमत घटाने, जनविरोधी केंद्रीय बजट वापस लेने, भाजपा विधायक संजय सरावगी द्वारा सदन में अपशब्द बोलने पर बर्खास्त करने महामहिम राष्ट्रपति से मांग किया।
वही श्री यादव ने मजदूर किसानों से देश एवं राज्य में अखबारों से बचने शांति व्यवस्था बनाए रखने का अपील भी किया।
मजदूर किसान नेता धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि तामिलनाडू आसाम आदि अन्य राज्यों में बिहारी मजदूरों के साथ कथित हत्या मारपीट अपमानित किया जा रहा है। बिहार में काम नहीं मिलने से पलायन करने को विवश है।
अभियान के उपाध्यक्ष डॉ कमल किशोर यादव अधिवक्ता ने सरकार से जल्द पहल कर मजदूरों की सुरक्षा सम्मान एवं काम देने का अपील किया।
प्रदर्शन में कामगार यूनियन के अध्यक्ष शंकर पासवान भोला पासवान विश्वनाथ महतो राजेश पासवान सोनेलाल शाह उपेंद्र पासवान गंगा पासवान विष्णु देव ठाकुर सरवन कुमार योगेंद्र राम देवेंद्र पटेल आदि ने भाग लिया।