Homeसहरसाडॉक्टर अंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो मूल मंत्र दिवस...

डॉक्टर अंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो मूल मंत्र दिवस मनाया, बुलंद किया नारा*

*डॉक्टर अंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो मूल मंत्र दिवस मनाया, बुलंद किया नारा*

*स्कूल कॉलेज के सिलेबस में संविधान की पढ़ाई शुरू करें सरकार – किरण देव यादव*

*सहरसा*(करन जीत). मिशन सुरक्षा परिषद एवं पंच सरपंच संघ के तत्वाधान में रेनबो सहरसा के सभागार में डॉक्टर आंबेडकर के शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो नारा के 80 वां संकल्प दिवस के अवसर पर इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समर्पित कर याद किया गया तथा उक्त नारा को बुलंद किया गया एवं संविधान की रक्षा करने का संकल्प दोहराया और संविधान की पढ़ाई सिलेबस में करने एवं जन जन तक पहुंचाने हेतु अभियान चलाने का निर्णय लिया।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने सर्व प्रथम 21 जुलाई 1942 को शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का मूल मंत्र व नारा दिए, जो सदैव प्रसांगिक रहेगा।
कार्यक्रम में विष्णु देव यादव विनोद यादव भूपेंद्र यादव रूपम कुमारी कृष्ण कुमार यादव सूरज नारायण यादव राम पुकार यादव लाल बहादुर शाह सरवन कुमार रणवीर यादव संजू देवी मुन्नी देवी रंजू कुमारी आदि ने भाग लिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here