- जिलाधिकारी ने बेलदौर प्रखंड में आपदा तैयारी की समीक्षा की, बाढ़ नियंत्रण हेतु किए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का बारूण एवं इतमादि में अवलोकन किया, लोगों से फीडबैक प्राप्त कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
- JNA.राजा वर्मा
पत्रकार नगर, खगडिया।आज दिनांक 03.05.23 को जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पांडेय ने बेलदौर प्रखंड में संभावित बाढ़ एवं आपदा की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक की एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उच्च शरण स्थली एवं कटाव निरोधक कार्यों का भी अवलोकन किया। इतमादि में लोगों से बातचीत कर बाढ़ के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश पदाधिकारियों को दिये।जिलाधिकारी ने बेलदौर प्रखंड में बाढ़ से प्रभावित पंचायतों एवं वार्डों के संबंध में जानकारी ली एवं यावी फीडबैक लिया की बाढ़ का पानी बांध पर चढ़ता है अथवा नहीं।जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बताया कि उप विकास आयुक्त को गोगरी अनुमंडल का संपूर्ण प्रभार बाढ़ राहत कार्यों की तैयारी एवं संचालन के लिए दिया गया है।जिलाधिकारी ने 1 सप्ताह के अंदर बाढ़ राहत कार्य हेतु पंचायत वार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति आदेश निकालने के संबंध में निर्देशित किया।उन्होंने बाढ़ के दौरान सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता उच्चरण स्थली को चालू करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान जन वितरण प्रणाली विक्रेता लोगों को उनके शरण स्थल पर अनाज वितरित करें, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने बाढ़ की तैयारी के संबंध में मॉकड्रिल कराने, पूरी व्यवस्था को सक्रिय करने, पंचायत प्रतिनिधियों को बाढ़ राहत कार्यों हेतु प्रशिक्षित करने, उनकी समस्याएं जानने और समाधान करने का निर्देश देते हुए राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ आपदा कार्य के दौरान इनकी मुख्य जिम्मेदारी होती है और इन्हें सामूहिक रूप से कार्य करना होगा।इसके बाद जिलाधिकारी ने केंजरी पंचायत में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया, जिसे बाढ़ के दौरान उच्च शरण स्थली के रूप में चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी ने उच्चारण स्थली पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की एवं पूरी तैयारी मानक संचालन प्रक्रिया के हिसाब से करने का निर्देश दिया ।जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ की बोट के जरिए बारूण का भ्रमण किया। उन्होंने कोसी नदी के किनारे तटबंध की स्थिति, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने शेष बचे कार्य को ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इन स्थानों पर कटाव निरोधी कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ के दौरान रेन कट की सतत निगरानी और मरम्मति का निर्देश भी दिया ।जिलाधिकारी ने इतमादि में स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बाढ़ का समय, इसकी तीव्रता, नुकसान इत्यादि के संबंध में फीडबैक लिया एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री संतोष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री तेज नारायण राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कृष्ण मोहन ठाकुर, जिला कृषि पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी श्री अमन कुमार सुमन, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुश्री निधि कुमारी, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 के कार्यपालक अभियंता श्री गणेश प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।
बड़ी खबरें :
- आरपीएफ पुलिस ने आरपीएफ के 39 वें स्थापना दिवस पर केक काट कर मनाया
- लोकसभा चुनाव तैयारी हेतु हर एक कायर्कता अभी से लग जाए तभी हम लोकसभा चुनाव को आसानी से जीत सकेंगे
- बैडमिंटन में स्नेहा और टेबल टेनिस में आर्यन ने स्वर्ण पदक जीता
- धार्मिक व सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चहिए। सचिन कपूर
- काव्यस्थली साहित्यिक मंच के प्रथम वार्षिकोत्सव पर रचनाकारों ने लिया बढचढ कर भाग
- 15 आयु वर्ग शतरंज खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेतिया रवाना
- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी की 109 वें जयंती समारोह कांग्रेस कार्यालय खगड़िया धूम धाम से मनाया
- धुमधाम से मनायी गई पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री की 109वीं जयंती समारोह
- शिक्षा सेवक द्वारा वेतन वृद्धि के मांग को पूरा होने पर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिए धन्यवाद
- स्वच्छता ही सेवा के तहत लोहिया स्वच्छ मिशन के तहत स्वच्छता ग्राही द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया
जिलाधिकारी ने बेलदौर प्रखंड में आपदा तैयारी की समीक्षा की, बाढ़ नियंत्रण हेतु किए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का बारूण एवं इतमादि में अवलोकन किया, लोगों से फीडबैक प्राप्त कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*,जानें
RELATED ARTICLES