Homeअलौलीजिलाधिकारी ने ज्योति मत्स्य उत्पादन समूह, जीविका द्वारा जल जीवन हरियाली योजना...

जिलाधिकारी ने ज्योति मत्स्य उत्पादन समूह, जीविका द्वारा जल जीवन हरियाली योजना से प्राप्त तालाब में मत्स्य पालन के कार्य का किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में समूह से जुड़ी जीविका दीदियां उपस्थित

खगड़िया (अलौली) : जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने अलौली प्रखंड के दहमा खैरी खुटहां पंचायत अंतर्गत दहमा पूर्वी ग्राम में ज्योति मत्स्य उत्पादन समूह द्वारा जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत प्राप्त पोखर में मत्स्य पालन प्रारंभ किए जाने का शुभारंभ किया। यह समूह जीविका के सहयोग से प्रारंभ है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गरीबी निवारण हेतु जीविका समूहों को बढ़ावा दिया जाता है।जल जीवन हरियाली योजना के तहत बिहार सरकार से प्राप्त तालाब में जिलाधिकारी द्वारा मछली का बिचड़ा डालकर मत्स्य उत्पादन कार्य का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने जीविका दीदियों के साथ बैठकर बातचीत किया और उनका फीडबैक लिया कि समूह द्वारा और क्या-क्या कार्य किए जा सकते हैं और उसके लिए उन्हें क्या क्या मदद की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को भी समाधानित करने के लिए निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि जीविका गरीबी उन्मूलन के लिए महिला सशक्तिकरण तथा गरीबी रेखा के नीचे के लोगों को ऊपर उठाने के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाई गई एक परियोजना है। ग्रामीण समुदाय की निर्धन महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण जीविका परियोजना का लक्ष्य है। जीविका शुरुआत से ही बेरोजगार दीदियों को रोजगार से जोड़ने के लिए और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में जीविका समूह की दीदियों द्वारा मत्स्य पालन एवं उत्पादन एक नया कदम है।जीविका के जीवनधारा संकुल संघ अंतर्गत भारती ग्राम संगठन की ज्योति मत्स्य उत्पादन समूह की दीदियों द्वारा मछलीपालन का कार्य जल जीवन हरियाली योजना के तहत सरकार से प्राप्त तालाब में किया जायेगा। अभी फिलहाल इस उत्पादन समूह से सात दीदियों को योजना का लाभ मिलेगा। धीरे धीरे जिले के सभी सात प्रखंडों में जल्द ही जीविका द्वारा मछलीपालन का कार्य शुरू किया जायेगा। इससे जिले में मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा और तालाबों का सदुपयोग हो सकेगा।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका श्री अजीत कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, संबंधित जीविका कर्मी एवं बड़ी संख्या में जीविका समूह की दीदियां शामिल हुईं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here