Homeखगड़िया सदरजिलाधिकारी ने कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वीरबास एवं...

जिलाधिकारी ने कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वीरबास एवं लौंगा के कटाव-प्रवण स्थल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वीरबास एवं लौंगा के कटाव-प्रवण स्थल का किया निरीक्षण, सतत चौकसी का दिया निर्देश*

पत्रकार नगर, खगडिया।(मृत्युजंय कुमार ).दिनांक 29.06.22 को जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने गोगरी प्रखंड के बाढ़ प्रवण स्थल वीरबास एवं लौंगा का निरीक्षण किया। ये दोनों स्थल कोसी नदी के किनारे अवस्थित हैं। नेपाल के तराई इलाकों में भारी वर्षा होने के चलते कोसी नदी में जल स्तर के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 के अंतर्गत आने वाले इन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने बीरबास एवं लौंगा में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 द्वारा कराए गए कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। बीरबास में बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराया जा रहा है, जबकि लौंगा में कटाव निरोधक कार्य कराया गया है। जिओ पिचिंग,स्लोप पीचिंग और बल्ला पाईलिंग का भी काम किया गया है। बालू भरे बोरों का स्टॉक भी इस स्थल पर रखा गया है। जिलाधिकारी ने कोसी नदी के जलस्तर में हो रही सतत वृद्धि को देखते हुए तटबंध की सुरक्षा के लिए चौकस एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ के दौरान रेन कट की सतत निगरानी और मरम्मति का निर्देश भी दिया।

जिलाधिकारी ने गोगरी, बेलदौर एवं चौथम में बाढ़ नियंत्रण में लगे अभियंताओं को अत्यधिक अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया, ताकि ससमय बाढ़ संघर्षात्मक कार्य एवं तटबंध मरमत्ति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी श्री अमन कुमार सुमन, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 के कार्यपालक अभियंता श्री गणेश प्रसाद सिंह, सहायक अभियंता श्री जनार्दन पासवान एवं कनीय अभियंता श्री सरोज कुमार सुमन उपस्थित थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here