29.3 C
Khagaria
Thursday, September 28, 2023
बड़ी खबरें :

जिलाधिकारी द्वारा जिलास्तरीय विद्यालय “दक्ष” खेल प्रतियोगिता 2022-23 का जेएनकेटी स्टेडियम में उद्घाटन, विभिन्न खेल विधाओं के प्रतियोगी इसमें शामिल हुए, विजेता प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे*जानें

जिलाधिकारी द्वारा जिलास्तरीय विद्यालय “दक्ष” खेल प्रतियोगिता 2022-23 का जेएनकेटी स्टेडियम में उद्घाटन, विभिन्न खेल विधाओं के प्रतियोगी इसमें शामिल हुए, विजेता प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे*

Jna.राजा वर्मा

पत्रकार नगर, खगडिया।आज दिनांक 03.03.23 को जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष द्वारा जिलास्तरीय विद्यालय “दक्ष” खेल प्रतियोगिता 2022-23 का उद्घाटन जिलाधिकारी जेएनकेटी स्टेडियम के प्रांगण में किया गया। उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।विदित हो कि जिला स्तरीय विद्यालय “दक्ष” खेल प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जेएनकेटी स्टेडियम के खेल प्रांगण में किया जा रहा है। दक्ष खेल प्रतियोगिता के आयोजन अवधि के दौरान एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल आदि खेल विधाओं के प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका के लिए विभिन्न आयु वर्गो हेतु अलग अलग हो रहा है। इसके अलावा क्रिकेट, बाॅलीबॉल, रग्बी, बैडमिंटन, कराटे, हैंडबॉल, योगा, शतरंज आदि खेल में भी खिलाड़ी शामिल होंगे। अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका खिलाड़ी अलग-अलग खेल विधाओं में शामिल होंगे।जिला स्तरीय “दक्ष” खेल प्रतियोगिता 2022-23 के आयोजन से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एक प्लेटफार्म मिलेगा। साथ ही उनकी खेल प्रतिभा को निखारने, प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इससे भविष्य के खिलाड़ियों की एक भावी पौध तैयार होगी।उद्घाटन के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए हुए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के जरिए जिलाधिकारी को सलामी दी। तत्पश्चात स्वागत गान हुआ। फिर विद्यालय छात्राओं द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिससे जिलाधिकारी काफी प्रभावित हुए और उन्होंने बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में इन्हें भाग लेने का मौका देने की बात कही।जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है तभी व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सकता है। उन्होंने इस प्रतियोगिता का महत्व बताते हुए कहा कि इससे विजेता छात्रों को प्रमंडल स्तर पर और राज्य स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने इस प्रतियोगिता में सरकारी के साथ-साथ निजी विद्यालय के छात्र छात्राओं को भी शामिल करने का निर्देश दिया ताकि अधिक संख्या में खिलाड़ी इसमें शामिल हो सकें।इस अवसर पर जेएनकेटी स्टेडियम में नगर सभापति, खगड़िया सुश्री अर्चना कुमारी, अपर समाहर्ता मोहम्मद राशिद आलम, उप विकास आयुक्त श्री संतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कृष्ण मोहन ठाकुर, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अमित अनुराग, वरीय उप समाहर्ता सा जिला खेल पदाधिकारी श्री विजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ी, शारीरिक शिक्षक, मीडिया कर्मी एवं दर्शक भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

POPULAR NEWS

spot_img

Recent Comments

Manohar on *स्वर्गीय पासवान की स्मृति और आदर्श सदैव प्रेरणादायक:शास्त्री* खगड़िया, 26 अक्तूबर 2022 सदर प्रखण्ड के रानीसकरपुरा निवासी पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी व जदयू नेता समाजसेवी स्मृतिशेष दिवंगत राजेश पासवान के याद में रानीसकरपुरा पंचायत के वार्ड नं 01 स्थित सुशिला सदन के परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंसस प्रतिनिधि रवि कुमार पासवान ने की।जबकि मंच संचालन डॉ0 मनोज कुमार गुप्ता ने किया।सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों तथा शुभचिंतकों के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पासवान की मधुर स्मृति, स्नेह,आदर्श, मार्गदर्शन एवं उनके आशीर्वाद हमसबों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।उन्होंने कहा कि जब कभी भी बरैय और रानीसकरपुरा पंचायत के राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में बेहतर भूमिका निभाने वालों की चर्चा होगी तो उसमें स्वर्गीय पासवान का नाम श्रद्धापूर्वक लिया जाएगा। इस अवसर पर रामपुकार पासवान, रामविलाश पासवान, रामदेव पासवान, चन्दर पासवान, अरूण पासवान, जदयू नेत्री ईशा देवी, रीना देवी, बिभा कुमारी,राजीव पासवान, अमित पासवान, सरोज पासवान, विजय पासवान, जितेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, हरिवंश कुमार, अभिषेक कुमार, वार्ड सदस्या सुशीला देवी,अनोज कृष्ण,चिराग व बिक्रम कुमार आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे
MAKE YOUR OWN WEBSITEJust in 15 minutes!

Don't miss our "End of year 2022 offer".  Avail 20% off on our selected products.