*जदयू् प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारियों तथा प्रखण्ड पर्यवेक्षकों का मनोनयन*
पत्रकार नगर,खगड़िया, 08 नवम्बर 2022(गौतम भैयाजी)
बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा- निर्देशानुसार पार्टी के सांगठनिक चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु जदयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह (महेंशखूंट) ने खगड़िया जिले के सभी सातों प्रखण्ड स्तर पर एक- एक प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारी व प्रखण्ड पर्यवेक्षक का मनोनयन किये हैं;जो क्रमशः निम्न प्रकार से है:- अलौली – योगेन्द्र सदा,खगड़िया सदर- अरविन्द मोहन, खगड़िया नगर- नीलम वर्मा, मानसी- प्रमोद कुमार सिंह, चौथम- लालटून कुमार, बेलदौर- अनिल कुमार सिंह (मुखिया), गोगरी- जय कुमार सिन्हा एवं परवत्ता प्रखण्ड के लिए श्रीकांत सिंह कुशवाहा को प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारी तथा अलौली- संजय सिंह कुशवाहा, खगड़िया सदर राजकुमार फोगला, खगड़िया नगर परिषद् – अजय मंडल, मानसी- उमेश सिंह पटेल, चौथम- नूतन कुमार सिंह पटेल, बेलदौर- चन्दन कुमारी, गोगरी- आचार्य राकेश पासवान शास्त्री एवं परवत्ता प्रखण्ड के लिए प्रविण कुमार चौरसिया प्रखण्ड पर्यवेक्षक मनोनीत किये हैं।
उन्होंने बताया कि नव मनोनीत प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारियों तथा प्रखण्ड पर्यवेक्षकों की संयुक्त बैठक 11 नवम्बर 2022 को दिन के ग्यारह बजे कचहरी रोड स्थित जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यालय में आहुत की गई है जिसमें खगड़िया जदयू के जिला पर्यवेक्षक डॉ.अमरदीप भी मौजूद रहेंगे।
बड़ी खबरें :
- बिहार के सभी सीटों पर बसपा आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेगी उन्होंने कहा इंडिया और एनडीए गठबंधन को मात देने के लिए बसपा तैयार है ...
- भरतखंड सहायक थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी के साथ तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया
- बिहार में सभी लोकसभा क्षेत्र सीटों पर बसपा उम्मीदवार खड़ा करेंगी , प्रत्येक वार्ड में बनाऊंगा बसपा का सक्रिय सदस्य– जिला अध्यक्ष
- हैंडलूम विशेषज्ञों की असम में मेगा मीट, पानीपत से कारोबारी पहुंचेंगे
- विश्व सनातन संघ ने कवियों को किया काव्य शिरोमणि उपाधि से सम्मानित
- आरपीएफ पुलिस ने चोरो के गैंग के सात सदस्यों को धर धर दावोचा
- संजय सिंह कुशवाहा पार्टी के मजबूत साथी थे:जदयू प्रदेश अध्यक्ष
- संजय सिंह कुशवाहा पार्टी के मजबूत साथी थे:जदयू प्रदेश अध्यक्ष
- पूर्व विधायक के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी, पूनम ने कहा थैंक्स डॉक्टर
- पूर्व विधायक के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी
जदयू् प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारियों तथा प्रखण्ड पर्यवेक्षकों का मनोनयन
RELATED ARTICLES