समालखा(लोकेश झा): गुरु नानक दरबार साहब गुरुद्वारा माडल टाऊन में सिख गुरू अर्नुन देव की याद में 40 दिन के श्री सुखमणी साहब के पाठ भाई गुरमुख सिंह द्वारा किए जा रहे हैं।बुधवार को 16वें दिन पाठ की सेवा जीवन सिंह परिवार द्वारा दी गई।इस अवसर पर जजपा पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव देवेन्द्र कादियान ने ग्रुरु ग्रंथ साहब के चरणों में मत्था टेका।गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला व कमेटी सदस्यों की और से देवेन्द्र कादियान को सिरोपा व दस गुरूओं का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।देवेन्द्र ने कहा मानवता के सच्चे सेवक,धर्म के रक्षक,शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी श्री गुरू अर्जुन देव जी अपने युग के सर्वमान्य लोकनायक थे।वह दिन-रात संगत की सेवा में लगे रहते थे।उनके मन में सभी धर्मों के प्रति अथाह सम्मान था।उनकी शहादत सिख धर्म के इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ था।जगतार बिल्ला ने कहा गुरू अर्जुन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद थे। इस अवसर पर विपिन छाबड़ा जीवन सिंह,संजीव अनेजा,सुभाष धीमान,दीप सिंह,नफे सिंह,गोपाल सिंह,गुरविंदर सिंह,जिम्मी, समेत काफी संख्या में संगत मौजूद थी।
बड़ी खबरें :
- बिहार के सभी सीटों पर बसपा आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेगी उन्होंने कहा इंडिया और एनडीए गठबंधन को मात देने के लिए बसपा तैयार है ...
- भरतखंड सहायक थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी के साथ तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया
- बिहार में सभी लोकसभा क्षेत्र सीटों पर बसपा उम्मीदवार खड़ा करेंगी , प्रत्येक वार्ड में बनाऊंगा बसपा का सक्रिय सदस्य– जिला अध्यक्ष
- हैंडलूम विशेषज्ञों की असम में मेगा मीट, पानीपत से कारोबारी पहुंचेंगे
- विश्व सनातन संघ ने कवियों को किया काव्य शिरोमणि उपाधि से सम्मानित
- आरपीएफ पुलिस ने चोरो के गैंग के सात सदस्यों को धर धर दावोचा
- संजय सिंह कुशवाहा पार्टी के मजबूत साथी थे:जदयू प्रदेश अध्यक्ष
- संजय सिंह कुशवाहा पार्टी के मजबूत साथी थे:जदयू प्रदेश अध्यक्ष
- पूर्व विधायक के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी, पूनम ने कहा थैंक्स डॉक्टर
- पूर्व विधायक के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी