Homeअलौलीगढ़ घाट पर पुल निर्माण जल्द चालू नहीं होगा तो किया जाएगा...

गढ़ घाट पर पुल निर्माण जल्द चालू नहीं होगा तो किया जाएगा जल समाधि आंदोलन – किरण देव यादव

अलौली गढ घाट कोसी नदी पर पुल निर्माण करने हेतु किया जल सत्याग्रह एवं जलसभा आंदोलन

खगड़िया (JNA):आलौली गढ़ घाट पर पुल निर्माण करने के सवाल को लेकर फरकिया मिशन द्वारा एक अनोखे अनूठे एवं आक्रोश पूर्ण अंदाज में जल सत्याग्रह सह जल सभा आंदोलन का आगाज किया गया, जिसका नेतृत्व फरकिया मिशन देश बचाओ आंदोलन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
आंदोलन में दर्जनों नौजवानों ने नदी में प्रदर्शन व सभा किया तथा नाव परिचालन बाधित किये।
जल प्रदर्शनकारियों ने अलौली गढ़ घाट के कोसी नदी पर पुल निर्माण करने के सवाल को लेकर जल गगनभेदी नारे लगाए।
भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि अलौली गढ घाट पर पुल का निर्माण होने से फरकिया का सर्वांगीण विकास होने में मील का पत्थर साबित होगा तथा सहरसा खगड़िया बेगूसराय समस्तीपुर दरभंगा जिले के हजारों गांव के लाखों लोग लाभान्वित होंगे। मिथिलांचल एवं कोसी अंचल आवागमन हेतु शॉर्टकट रास्ता का मुख्य द्वार खुल जाएगा।
आंदोलन में विधायक सांसद जिलाधिकारी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यदि मांग पूरा नहीं हुआ तो फरकिया की जनता जल समाधि आंदोलन करेगें, जिसका जिम्मेदार सरकार एवं प्रशासन होंगे।
जल सत्याग्रह आंदोलन में शत्रुघ्न साह राजा कुमार अनिल कुमार अशोक साह सरवन कुमार नयन कुमार रामचंद्र यादव सहित दर्जनों छात्र नौजवान मजदूर किसान महिलाओं ने भाग लिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here