Homeखगड़िया सदरखगड़िया में एक लाख प्रारंभिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पुरा करायेंगे:जदयू संगठन...

खगड़िया में एक लाख प्रारंभिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पुरा करायेंगे:जदयू संगठन प्रभारी* *जदयू की सदस्यता अभियान में खगड़िया जिला बिहार के आयेगा:बबलू कुमार मंडल*

*खगड़िया में एक लाख प्रारंभिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पुरा करायेंगे:जदयू संगठन प्रभारी*

*जदयू की सदस्यता अभियान में खगड़िया जिला बिहार के आयेगा:बबलू कुमार मंडल*
Jna.पी के ठाकुर
*विकास पुरुष नीतीश जी को पीएम बनाने के लिए दल की मजबूती जरूरी:पूनम देवी यादव*
पत्रकार नगर,खगड़िया, 13 सितम्बर 2022
कचहरी रोड स्थित एसपाइस गार्डेन सभागार में जनता दल यूनाइटेड कार्यकारिणी कमिटी की बैठक जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जबकि मंच संचालन जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने किया।बैठक के मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधान पार्षद् भूमिपाल राय व पूर्व विधायक मंजू कुमारी सहित आगत अतिथियों का अंगवस्त्र, माला एवं बुके से भव्य स्वागत किया गया।
संगठन प्रभारी पूर्व विधान पार्षद् भूमिपाल राय व पूर्व विधायक मंजू कुमारी ने जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल को प्रथम पार्टी के सदस्य बनाकर जदयू सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में कहा कि यहां एक लाख नया सदस्य बनाने का लक्ष्य है,जिसे पुरा करने के लिए बूथ स्तर तक सदस्यता उत्सव के रूप में कार्यक्रम चलाया जाएगा और सदस्यता अभियान को पुरा करने के साथ पार्टी संगठन का चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।साथ ही 2024 के लोकसभा सीट व 2025 के विधानसभा चुनाव में खगड़िया के सभी चारों सीट अपने महागठबंधन दल के झोली में जाएगा ऐसा अभी से हीं पार्टी के सभी साथियों को संगठन की मजबूती के लिए तन- मन से लग जाने की जरूरत है।
पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी को 2024 में पीएम के रूप में देखना चाहते हैं तो सभी स्तर के पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विकास पुरूष नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में तमाम विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को धारदार बनाने तथा सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भागीदारी देनी होगी। तभी लोकसभा चुनाव में विजय पताका लहरा सकते हैं।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खगड़िया जिला जनता दल यूनाइटेड के सभी साथी सजगता और सक्रियता के बल पर हम बिहार में खगड़िया जिला को सदस्यता अभियान में अव्वल दर्जा दिलायेंगे।इसके लिए हम आज से हीं कार्यक्रम प्रारंभ कर दिये हैं।
जदयू के प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने देश विभिन्न राज्यों के समाजवादी व धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के प्रमुख नेताओं को एक मंच पर लाकर जुमलेवाज प्रधानमंत्री एवं भाजपा मुक्त भारत बनाने में खगड़िया जिला का महती भूमिका रहेगी।
बैठक को पूर्व विधान पार्षद् सोनेलाल मेहता, परवत्ता के पूर्व विधायक मोहम्मद नइम अख्तर,प्रदेश सचिव नीलम वर्मा,कैप्टन योगेन्द्र सिंह,दीपक कुमार सिन्हा ,जिला उपाध्यक्ष चन्दन कुमारी, सुनील कुमार मुखिया,निर्मला कुमारी, सुमित कुमार, चन्दन कश्यप,जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,मनीष कुमार सिंह,जिला महासचिव प्रमोद कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह,रामाशंकर सिंह कुशवाहा,श्रीकांत सिंह ,किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय मंडल,संदीप केडिया, कमल कुमार पटेल,मोहम्मद जीयाउल हक,मुकेश कुमार सिंह ,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, अलौली प्रखण्ड के अध्यक्ष लोहा सिंह मुखिया, गोगरी प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मदेव पटेल,सदर प्रखण्ड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, परवत्ता अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, बेलदौड़ से चन्देश्वर लागर ,महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राका सहाय,वीणा पासवान ,कला,संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश आनंद, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नीतीश सिंह पटेल,शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुरूदेव कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जय कुमार सिन्हा, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ,छात्र संघ के अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार दास,विनय सिंह पटेल, ऋषि सिंह पटेल,रविश अन्ना, किरणदेव कुमार करण,दिलीप साह,सुधा कुमारी, पार्वती देवी,अनुज कुमार शर्मा,वकिल सिंह, पंकज चौधरी, नवनीत कुमार सिंह, राम दुलारे राय,धनिक लाल दास,मोहम्मद बेलाल हुसैन, नन्दलाल मंडल, पृथ्वी चन्द्र सिंह आदि सैकडों की संख्या में जदयू कार्यकारिणी कमिटी के सदस्यों सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की उपस्थिति देखी गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here