केन्द्र सरकार के कार्यालय के समक्ष कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन,वक्ताओं ने उगले आग
पत्रकार नगर,खगड़िया।(कौशल कुमार). 22 जुलाई 2022 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर ईडी द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को परेशान किए जाने एवं इसी माह के 21जुलाई 2022 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को ईडी द्वारा पेश होने का निर्देश दिए जाने को लेकर ईडी के इस कार्यवाई के खिलाफ खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया से निकलकर कर खगड़िया शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए केंद्र सरकार के दुरसंचार एवं जीवन बीमा निगम कार्यालय खगड़िया के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। सड़कों पर रिमझिम बारिश के बावजूद कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपना हौसला बुलंद करते हुए प्रदर्शन जारी रखा और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बार- बार सम्मन देकर बुलाते हैं,और परेशान करते हैं, पिछले महीने में ईडी द्वारा हमारे नेता राहुल गांधी को सम्मन भेजकर बुलाया गया और पचपन घंटे तक पुछताछ किया गया अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को 21 जुलाई 2022 को बुलाया गया, केंद्र सरकार सिर्फ कांग्रेसी शीर्ष नेताओं को बदनाम करने एवं उनके छवि को धुमिल करने का काम कर रही हैं, और अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस तरह कुकृत्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के इस कुकृत्य को सहन नहीं करेगी। संसद से सड़क तक केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई चरम पर उसके वाबजूद खाधान्न सामग्रियां एवं आवश्यक वस्तुओं पर 5 प्रतिशत जी एस टी लगाकर गरीबों को अतिरिक्त बोझ दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के लिए लड़ी है और लड़ती रहेगी । उन्होंने कहा कि आज चीन हमारे देश की सीमा में प्रवेश कर चुकी है, और केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है,आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है, लोगों का धंधा- पानी बंद होने के कगार पर है, बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है, किसान बेहाल है लेकिन ये सरकार बड़े- बड़े पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों को मदद पहुंचाने में लगी हुई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी बैठने वाली नहीं हैं, जनहित के मुद्दों पर हमेशा संघर्ष जारी रखेगी। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, प्रो.आनंद कुमार,शहीद कुमार, सुर्यनारायण वर्मा, प्रीति वर्मा, बबीता देवी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राज किरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव वीरेंद्र मोहन झा, अर्जुन स्वर्णकार, मनोज मिश्रा, रामचंद्र प्र. यादव, अविनाश कुमार अविनाश, अजीत मिश्रा, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, एन एस यू आइ कार्यकारी जिलाध्यक्ष गौरव कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव इशरत परवीन, खगड़िया सदर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष उदय यादव, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव, चौथम प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौरसिया,अलौली प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन,नगर अध्यक्ष रोशन चंद्रवंशी, कांग्रेस नेत्री मीनी कुमारी,गुलशन खातुन,लाली किन्नर, कांग्रेस नेता राजा गुप्ता, प्रवीण कुमार, गजेंद्र सिंह, फिरोज आलम, हामिद एकबाल,सरोज यादव, अशोक साह, जितेंद्र चौधरी, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार आदि मौजूद थे।
बड़ी खबरें :
- संविधान दिवस मना, संविधान का पाठकर, संविधान की सुरक्षा करने का लिया संकल्प "संविधान की सुरक्षा एवं हमारी भूमिका" विषयक विचार गोष्ठी आयोजित,जानें
- किसान नेता श्री टुडू ने कहा,अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया का विरोध वही लोग कर रहे हैं जो वर्षो से संस्कृत महाविद्यालय का जमीन जोत रहे थे,बोले, जदयू नेता ड...
- खेल-खेलने में करंट लगने से 8 वर्षीय छात्रा मधु की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम,मुआवजा की मांग,जानें
- फरकिया में 7 दिवसीय गोपाष्टमी मेले की हुई शुरुआत, एडीएम राशिद आलम ने किया उद्घाटन,खगडिया जिला प्रसाशन,जानें
- मधेपुरा DM की कार से सडक दुघर्टना मे मां बच्चे समेत तीन को रौंदा, मौत, गाड़ी छोड़कर डीएम और चालक फरार,सडक जाम,राजस्थान के रहनेवाले हैं, डीएम, जानें
- 135 वे गोपाष्टमी महोत्सव का उद्घाटन आगामी 21 नवंबर को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे एवं आरक्षी कप्तान अमितेश कुमार संयुक्त रूप से करेंगें, उद्धाटन समार...
- अतिसंवेदनशील एवम प्रतिबंधित छ्ठ घाटों को किया गया चिन्हित।छठ व्रतियों से जिलाधिकारी के किया अपील,रहें सावधान,न जाएं गहरे पानी मेंजानें
- काव्यसखा को स्नेहार्पित 'गजल' मीटर=2122--1212--112/22 """"""""""""""""""""""""""""""""" "हादसा भी गजब कयामत है! बख्श दे अब,खुदा अमानत है!1!जानें
- जिलाधिकारी ,पुलिस कप्तान,खगडिया ने जिले के सभी छठ वर्तियो एवं उनके परिवार को महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी है*। वहीं जिला प्रशासन खगडिया द्...
- लक्ष्मी सिनेमा रोड स्थित कवाड़ी दुकान में लगी भीषण आग,मौके पर पहुँचे दमकल कर्मी,जानें
केन्द्र सरकार के कार्यालय के समक्ष कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन,वक्ताओं ने उगले आग,जानें
सम्बन्धित खबरें