Homeखगड़िया सदरईदुल-जोहा को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परबत्ता का भ्रमण...

ईदुल-जोहा को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परबत्ता का भ्रमण लोगों से शांति व्यवस्था एवं प्रशासनिक सहयोग के संबंध में फीडबैक लिया

खगड़िया सदर : जिलाधिकारी खगड़िया डॉक्टर आलोक रंजन घोष एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमितेश कुमार ने परबत्ता प्रखंड के मोजाहिदपुर एवं मोहद्दीपुर का भ्रमण किया एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों से पर्व ईदुल-जोहा पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने के संबंध में बातचीत कर फीडबैक लिया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जामा मस्जिद, मोजाहिदपुर के पास एकत्रित लोगों से पर्व के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने मस्जिद की साफ-सफाई के बारे में भी पूछताछ की एवं प्रशासनिक सहयोग के संबंध में उनकी राय जानी। जिलाधिकारी ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस होकर हर मदद करने को तत्पर है।
जिलाधिकारी ने विधि व्यवस्था संधारण के संबंध में भी लोगों का फीडबैक प्राप्त किया और पर्व को सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाए जाने के लिए प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की। कुर्बानी के गोश्त को अच्छी तरह से ढंक कर अपने मित्रों या रिश्तेदारों के यहां पहुंचाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार अंचल अधिकारी श्री अंशू प्रसून स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जनता उपस्थित थे।
इसी प्रकार खगड़िया अनुमंडल पदाधिकारी श्री अमित अनुराग एवं पुलिस उपाधीक्षक श्री सुमित कुमार ने मोर का ही क्षेत्र का भ्रमण किया एवं ईदुल जोहा पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लेते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनका फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी एवं प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी से विधि व्यवस्था संधारित रखा जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here