Homeराघोपुरआक्रोशित लोगों ने करजाईन बाजार में सड़क जाम कर दिया

आक्रोशित लोगों ने करजाईन बाजार में सड़क जाम कर दिया

सुपौल/राघोपुर/करजाईन(नीरज कुमार) : एनएच 106 का निर्माण नहीं होने से उड़ते धूल से आक्रोशित लोगों ने करजाईन बाजार में सड़क जाम कर दिया। इस दौरान बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी गई। सुबह सात बजे से जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है। जाम में शामिल लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण कम्पनी की सुस्ती से बाजार में उड़ते धूल से लोग परेशान है। निर्माण कम्पनी कई वर्षों बाद भी करजाई बाजार के सड़क का निर्माण कराने में विफल साबित हो रही है। जिसके चलते बाजारवासियों का जीना दूभर हो गया है। साथ ही व्यापार पर भी असर पड़ते दिखाई दे रहा है। बाजार आने वाले लोग धूल से बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। साथ ही खामियाजा स्थानीय व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। आखिर में इस समस्या से आजिज आकर स्थानीय लोगों को जाम लगाना पड़ा है। बाजार में लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची करजाईन थाना पुलिस व सीओ राघोपुर प्रीति कुमारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके आश्वासन पर लोग जाम खोलने को राजी नहीं हुए। जाम में शामिल लोग डीएम को मौके पर आने की बात कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here