Homeराजस्थानअपना घर आश्रम में आवश्यक सामग्री भेंट

अपना घर आश्रम में आवश्यक सामग्री भेंट

जयपुर राजस्थान(जे पी शर्मा): जाॅयन्टस ग्रुप आॅफ आशापूर्णा पाल की और से श्राद्ध पक्ष के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए जिसमें अपना घर आश्रम में प्रभूजनों कि सेवार्थ कच्ची खाद्य सामग्री भेंट करना, मरीज के लिए प्लेटलेट्स दान, गायों में फेल रही लम्पी बिमारी की रोक थाम हेतु आयुर्वेदिक दवाओं से निर्मित लड्डू वितरण तथा लम्पी से सम्बंधित फेल रही भ्रांतियों को दूर करने हेतु साथी डॉक्टर द्वारा नेशनल चेनल पर कार्यक्रम प्रसारण। ग्रुप अध्यक्ष गौतम धारा ने बताया कि ग्रुप साथी नरेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह तथा नवनीत बोहरा के सहयोग से शास्त्री नगर थाने के पास स्थित अपना घर आश्रम में प्रभुजनों कि सेवार्थ कच्ची खाद्य व सेनिटेशन सामग्री आश्रम संचालन कर्ता को सुपुर्द कि गई वहीं नवनीत बोहरा के द्वारा आपात स्थिति में मरीज के लिए प्लेटलेट्स दान कर अपनी माताजी का जन्मदिन व पिताजी का श्राद्ध मनाया तो दुसरी तरफ डाॅ महेश सोलंकी का नेशनल चेनल रिपब्लिक भारत पर गायों में फेल रही लम्पी बिमारी का असर मनुष्यों में हो सकता है क्या तथा गाय के दुध के उपयोग से बिमारी हो सकती है क्या, ऐसी भ्रांतियों पर ध्यान नहीं देने पर बताया गया। डॉ सोलंकी द्वारा जोधपुर के मिल्क मेन काॅलोनी में आयुर्वेदिक दवाओं से निर्मित लड्डू गौमाता मे रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु खिलाऐ कार्यक्रम मे फाऊंडेशन 9 के उपाध्यक्ष के सी भाटी, निदेशक अभिषेक गुप्ता, ग्रुप अध्यक्ष डॉ देवेश गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, मुकुट माथुर, अरुण अग्रवाल, रविन्द्र सिंह राठौड़, नवनीत बोहरा व अन्य सदस्यों कि उपस्थिति रही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here